Aaj Ka Itihas

9 अप्रैल का इतिहास – 9 April History Hindi

9 अप्रैल का इतिहास – 9 April History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

9 अप्रैल का इतिहास – 9 April History Hindi

9 April History Hindi
9 April History Hindi
  • पेरिस में आज ही के दिन 1667 में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
  • मुगल साम्राज्य का बादशाह औरंगजेब ने आज ही के दिन 1669 में सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
  • बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन 9 अप्रैल 1756 में हुआ था।
  • लंदन में आज ही के दिन 1838 में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
  • हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल 1893 को हुआ।
  • ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का जन्म 9 अप्रैल 1929 को हुआ।
  • यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की आज ही के दिन 1945 में स्थापना की गई।
  • भारतीय अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को हुआ।
  • वार्नर ब्रदर्स ने आज ही के दिन 1953 में ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म 9 अप्रैल 1954 को हुआ।
  • अमेरिका ने नेवादा में 9 अप्रैल 1955 को परमाणु परीक्षण किया।
  • मिस्र की स्वेज नहर को आज ही के दिन 1957 में साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
  • भारतीय और पाकिस्तान की सेना के बीच 9 अप्रैल 1965 में कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी।
  • सोवियत संघ और इराक ने 9 अप्रैल 1972 में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन 9 अप्रैल 1981 को हुआ था।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 1988 में पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
  • ली पेंग 9 अप्रैल 1988 में चीन के प्रधानमंत्री बने।
  • नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की 9 अप्रैल 1999 में हत्या हुयी।
  • ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर आज ही के दिन 2004 में हुए हमले में 9 लोगों की मौत हुई।
  • पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने आज ही के दिन 2004 में भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
  • ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह 9 अप्रैल 2005 में कैमिला के साथ हुआ।
  • नेपाल में आज ही के दिन 2008 में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन 9 अप्रैल 2009 को  हुआ था।
  • स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री बिशप एबेल मुजोरेवा का निधन 9 अप्रैल 2010 को हुआ था।
  • अन्ना हजारे को 2011 में आज ही के दिन भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
  • फ्रांसिसी सीनेट ने आज ही के दिन 2013 में समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 9 अप्रैल को घटित घटनाओं, 9 अप्रैल का इतिहास – 9 April History Hindi, Today History in Hindi 9 April , 9 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 9 April events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close