Aaj Ka Itihas

9 जुलाई का इतिहास – 9 July History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम 9 जुलाई का इतिहास – 9 July History Hindi के बारे में बताएगे।

9 जुलाई का इतिहास – 9 July History Hindi

9 जुलाई का इतिहास
9 जुलाई का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब
से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 9 जुलाई का इतिहास

  • धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन 9 जुलाई 1533 में हुआ था।
  • अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज आज ही के दिन 1815 में की गई।
  • आज ही दिन 1816 में दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म 1819 में हुआ था।
  • 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का जन्म 9 जुलाई 1845 में हुआ।
  • कनाडा के मांट्रियल शहर में आज ही के दिन 1852 को 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
  • भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना आज ही के दिन 1875 में हुई।
  • आज ही के दिन 1877 में पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
  • अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन आज ही के दिन 1889 में शुरू हुआ।
  • डेनियल विलियम्स ने 9 जुलाई 1893 में पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
  • राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्‍म 9 जुलाई 1900 में हुआ था।

1923 से 1982 तक

  • दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्‍म 9 जुलाई 1923 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्द वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्‍म 9 जुलाई 1925 में हुआ था।
  • फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्‍म 9 जुलाई 1930 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 में हुआ था।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने आज ही के दिन 1944 में भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
  • भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत आज ही के दिन 1951 में हुई।
  • वन्यजीव बोर्ड की तरफ से 9 जुलाई 1969 में शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
  • सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 9 जुलाई 1973 में 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
  • माग्रेट थैचर ने 9 जुलाई 1982 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की।
  • 1982 में आज ही के दिन लंदन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 208 रन बनाया। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।

1991 से 2011 तक  – 9 जुलाई का इतिहास

  • सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन 9 जुलाई 1991 में हुआ था।
  • दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति आज ही के दिन 1991 में मिली।
  • फिजी में आज ही के दिन 2000 को जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न हुए।
  • 2001 में आज ही के दिन भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा 2001 में की।
  • आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम आज ही के दिन 2002 में बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
  • इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना 9 जुलाई 2002 में हुई।
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले आज ही के दिन 2002 में अध्यक्ष बने।
  • एशियाई विकास बैंक ने 9 जुलाई 2004 में आतंकवाद से लड़ने के लिए अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
  • साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर आज ही के दिन 2006 को शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत हो गई।
  • भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार 9 जुलाई 2007 में प्रदान किया गया।
  • ईरान ने आज ही के दिन 2008 में लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
  • अफ्रीका का सूडान 9 जुलाई 2011 में दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 9 जुलाई को घटित घटनाओं, 9 जुलाई का इतिहास – 9 July History Hindi, Today History in Hindi 9 July , 9 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 9 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 8 जुलाई का इतिहास – 8 July History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close