Aaj Ka Itihas

9 जून का इतिहास – 9 June History Hindi

9 जून का इतिहास – 9 June History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

9 जून का इतिहास – 9 June History Hindi

9 June History Hindi
9 June History Hindi
  • दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने आज ही के दिन 1659 में धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
  • स्वीडन और डेनमार्क के बीच आज ही के दिन 1720 को तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • फ्रांसीसी सेना ने 9 जून  1752 में भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • आज ही के दिन स्पेन ने आज ही के दिन 1789 में वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
  • लग्जमबर्ग 9 जून 1815 में फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
  • चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को आज ही के दिन 1898 में 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
  • आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन 9 जून 1900 में हुआ।
  • छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म 9 जून 1909 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म 9 जून 1912 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म 9 जून 1913 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन 9 जून 1931 में हुआ।
  • डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार आज ही के दिन 1931 में प्रदर्शित किया गया।
  • उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म 9 जून 1931 में हुआ।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म 9 जून 1933 में हुआ।
  • कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक 1934 में आज ही के दिन पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखी गई।
  • भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन 9 जून 1934 में हुआ।
  • अब्बास तैयबजी का निधन 9 जून 1936 में हुआ वो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
  • नार्वे ने आज ही के दिन 1940 में द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में 9 जून 1941 को विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
  • रुस ने आज ही के दिन 1944 में फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
  • ऑस्ट्रेलिया की सेना ने 9 जून 1945 में ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
  • भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 में हुआ
  • भारतीय थल सेना के सैनिक गुरुबचन सिंह सलारिया ने 1956 में एनडीए से स्नातक होने पर उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी से 9 जून 1957 को अपना अध्ययन पूरा किया।
  • चीन में आज ही के दिन 1960 में आये चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
  • लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • 1970 में आज ही के दिन जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1975 में हुआ।
  • ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए आज ही के दिन 1975 में सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ ए आर अंतुले 9 जून 1980 से 12 जनवरी 1982 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
  • भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म 9 जून 1981 में हुआ।
  • मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने आज ही के दिन 1983 में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 में हुआ।
  • प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन 9 जून 1990 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1991 में इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वदेश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
  • हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का निधन 9 जून 1991 में हुआ वो थे।
  • हिन्दी चित्रपट निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी) सत्एन बोस का निधन 9 जून 1993 में हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन 9 जून 1995 में हुआ।
  • नाटो और यूगोस्लाविया ने आज ही के दिन 1999 में कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने 9 जून 2001 में फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
  • म्यूनिख में 9 जून 2006 में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
  • केन्द्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को 2008 में आज ही के दिन तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
  • फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने 9 जून 2008 में को नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन 9 जून 2011 में हुआ।
  • सउदी अरब के रियाद में आज ही के दिन 2011 को वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 9 जून को घटित घटनाओं, 9 जून का इतिहास – 9 June History Hindi, Today History in Hindi 9 June , 9 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 9 June events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close