9 अक्टूबर का इतिहास – 9 October History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 9 अक्टूबर का इतिहास – 9 October History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
Read This -> पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी – Pandit Deendayal Upadhyay Biography Hindi
9 अक्टूबर का इतिहास – 9 October History Hindi
- कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन 9 अक्टूबर 1446 को कोरिया में हुआ।
- वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना 9 अक्टूबर 1558 में की गई।
- शाहजहाँ और मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 9 अक्टूबर 1624 को हुआ।
- स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है वो आज ही के दिन 1708 में स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
- अमेरिकी संसद ने आज ही के दिन 1776 में आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
- हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 9 अक्टूबर 1826 में हुआ।
- अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने 9 अक्टूबर 1855 को सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
- अमेरिका के पेंसिलवेनिया में आज ही के दिन 1865 को तेल के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई थी।
- राजज्ञा के माध्यम से रोम को 9 अक्टूबर 1870 में आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
- भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव विलियम एस मारिस का जन्म 9 अक्टूबर 1873 में हुआ।
- स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना आज ही के दिन 1874 में की गई।
- सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने आज ही के दिन 1874 में एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
- स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने 9 अक्टूबर 1876 को पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म 9 अक्टूबर 1877 को हुआ।
- अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए आज ही के दिन 1888 में पहली बार खोला गया।
- स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म 9 अक्टूबर1897 में हुआ।
- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने 9 अक्टूबर 1914 को बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
- अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 9 अक्टूबर 1920 को रूपांतरित हुआ।
- लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर विलियम हॉरवुड को आज ही के दिन 1922 में आर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया गया।
- अमेरिका में 9 अक्टूबर1930 को पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
- गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म 9 अक्टूबर 1940 में हुआ।
- स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने आज ही के दिन 1942 में लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
- प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 9 अक्टूबर 1945 में हुआ।
- वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री 9 अक्टूबर 1946 में हुई।
- स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन आज ही के दिन 1949 में किया।
- अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 9 अक्टूबर 1954 को भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र 9 अक्टूबर 1962 को बना।
- अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म 9 अक्टूबर 1962 में हुआ।
- अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या 9 अक्टूबर 1967 में हुई।
- इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच आज ही के दिन 1976 में शुरु हुई।
- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन 9 अक्टूबर 1988 में हुआ।
- लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में जापान से बाहर पहली सूमो रेसलिंग प्रतियोगिता 9 अक्टूबर 1991 को आयोजित हुई।
- इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार आज ही के दिन 1997 में दिया गया।
- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 9 अक्टूबर 1998 में इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा आज ही के दिन 2002 में की गई।
- यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण 9 अक्टूबर 2005 को विफल हुआ।
- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा 9 अक्टूबर 2006 में की।
- भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन 9 अक्टूबर 2006 में हुआ।
- चीन ने आज ही के दिन 2007 में भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
- केन्द्र सरकार ने 9 अक्टूबर 2008 में तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आज ही के दिन 2009 में लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
- इराक में 9 अक्टूबर 2012 को बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल हुए ।
- लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में 9 अक्टूबर 2012 को अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को तालिबान ने उस समय गोली मारी थी, जब वह स्कूल जा रही थीं।
- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 9 अक्टूबर 2015 में हुआ।
Read This -> ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जीवनी – Ishwar Chandra Vidyasagar Biography Hindi
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 9 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 9 अक्टूबर का इतिहास – 9 October History Hindi, Today History in Hindi 9 October, 9 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 9 October events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।