Biography Hindi

ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi के बारे बताएगे।

ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi

ए आर रहमान की जीवनी - A. R. Rahman Biography Hindi

ए आर रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, उन्होंने हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है।

11 साल की उम्र में उन्हे संगीतकर इलैयाराजा का साथ मिला। 1991 में फिल्म रोजा के बाद उन्होने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उनके संगीतबद्ध गाने परंपरागत लीक से हटकर होते है।

इसी कारण उन्हे ऑस्कर, ग्रैमी, बाफ्टाऔर गोल्डन ग्लोब सहित कई अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

रहमान ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं।

इसके साथ ही उन्हे 6 बार राष्ट्रीय पुरस्कार और कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं।

उन्हे 2000 में पद्मश्री से तथा 2010 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

जन्म

ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को  चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ था।

उनका पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान है। उनका बचपन का नाम दिलीप कुमार था जो बाद में इस्लाम धर्म अपनाने के कारण ए. आर. रहमान हो गया। रहमान के पिता का नाम राजगोपाल कुलशेखर (आर. के. शेखर) जोकि मलयालम फ़िल्मों में संगीतकार थे तथा उनकी माता का नाम कस्तूरी है। उनकी पत्नी का नाम साइरा बानो है। उनके दो बेटीयाँ कत्तिजा, रहीमा और एक बेटा अमीन हैं।

शिक्षा

रहमान ने संगीत की आरंभिक शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की और मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपने बचपन के मित्र शिवमणि के साथ रहमान बैंड रुट्स के लिए की-बोर्ड (सिंथेसाइजर) बजाने का कार्य करते रहे। वे इलियाराजा के बैंड के लिए काम करते थे। 1991 में पहली बार रहमान ने गाना रिकॉर्ड करना शुरू किया।

करियर – ए आर रहमान की जीवनी

रहमान ने अपने शुरुआती कैरियर में कुछ टीवी विज्ञापन एवं धारावाहिकों में अपने संगीत को जिंगल्स के रूप में दिया। उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 1991 में तब मिली जब सुप्रसिद्ध निर्देशक मणिरत्नम ने उन्हें अपनी फ़िल्म रोज़ा का संगीत देने की पेशकश की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा, इसी फ़िल्म के लिए उन्हें उस साल राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

रहमान के गानों की 200 करोड़ से भी अधिक रिकॉर्डिग बिक चुकी हैं। आज वे विश्व के टॉप टेन म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने तहजीब, बॉम्बे, दिल से, रंगीला, ताल, जीन्स, पुकार, फिज़ा, लगान, मंगल पांडे, स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा-अकबर, जाने तू या जाने ना, युवराज, स्लमडॉग मिलियनेयर, गजनी जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

उन्होंने देश की आजादी की 50 वीं वर्षगाँठ पर 1997 में “वंदे मातरम्‌” एलबम बनाया, जो अत्यधिक सफल रहा। भारतबाला के निर्देशन में बनी एलबम “जन गण मन”, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत से जुड़ी कई नामी हस्तियों ने सहयोग दिया उनका एक और महत्वपूर्ण काम था। उन्होंने स्वयं कई विज्ञापनों के जिंगल लिखे और उनका संगीत तैयार किया।

उन्होंने जाने-माने कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और शोभना के साथ मिलकर तमिल सिनेमा के डांसरों का ट्रुप बनाया, जिसने माइकल जैक्सन के साथ मिलकर स्टेज कार्यक्रम दिए। ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi 

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्में

रोज़ाबॉम्बेदिल से
लगानतालवन्दे मातरम
जोधा अकबररंग दे बसंतीदिल्ली 6
स्लमडॉग मिलेनियर

गाने – ए आर रहमान की जीवनी

  • Dil Se Re – Dil Se · 1998
  • Dil Se – Timeless Classics: A. R. Rahman Instrumental · 2005
  • Jai Ho – Slumdog Millionaire: Music from the Motion Picture · 2008
  • Chaiyya Chaiyya – Dil Se · 1998
  • Kun Faaya Kun – Rockstar · 2011
  • Nenjae Yezhu (From “Maryan”) – Nenjae Yezhu · 2013
  • Urvasi Urvasi – Kadhalan · 1994
  • Agar Tum Saath Ho – Tamasha · 2015
  • Bombay Theme – Bombay · 1995
  • Maa Tujhe Salaam – Vande Mataram · 1997
  • Patakha Guddi – Highway · 2014
  • Tere Bina  – Guru (Original Motion Picture Soundtrack) · 2006
  • Maahi Ve – Highway · 2014
  • Roja – Roja · 1992
  • Mustafa Mustafa  – Kadhal Desam · 1996
  • Muqabla – AR Rahman Signature Collection · 1999
  • Jiya Jale – Dil Se · 1998
  • Yeh Jo Des Hai Tera – Swades · 2004
  • Tum Tak – Piya Milenge · 2013
  • Taal Se Taal – Taal · 1999
  • Nadaan Parinde – Rockstar · 2011
  • Vellai Pookal – Kannathil Muthamittal · 2002
  • Dil Se Re Dil Se – Yo Dil Se Remix · 2009
  • Mitwa – Lagaan · 2001
  • Marvel Anthem – Marvel Anthem · 2019
  • Khwaja Mere Khwaja – Jodhaa Akbar · 2008
  • Kehna Hi Kya – Rangeela & The Hits of A.R. Rahman · 2009
  • Radha Kaise Na Jale – Lagaan · 2001
  • Naan Yen – Coke Studio @ MTV Season 3: Episode 1 · 2013
  • Piya Haji Ali – Fiza · 2000
  • Rehna Tu – Delhi-6 · 2009
  • Saathiya – Signature Collection · 2009
  • Genda Phool – The Master Collection · 2009
  • Kahin Aag Lage – Soft Instrumentals · 2003
  • The Humma Song – The Humma Song (From “OK Jaanu”) · 2017
  • Naina Miley – Hisss
  • Kaise Mujhe – Ghajini · 2008
  • O Sona Tere Liye – Mom · 2017
  • O Sona – O Sona Tere Liye(From “Mom”) · 2017
  • Ishq Bina – Taal · 1999
  • Shabba Shabba – Essential · 2013
  • Kabhi Kabhi Aditi – Jaane Tu Ya Jaane Na · 2008
  • Arziyan – Delhi-6 · 2009
  • Hai Re Hai Rabba – Jeans · 1998

पुरस्कार – ए आर रहमान की जीवनी

  • टाइम्स पत्रिका ने उन्हें ‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ की उपाधि दी।
  • संगीत में अभूतपूर्व योगदान के लिए 1995 में ‘मॉरीशस नेशनल अवॉर्ड्स’, ‘मलेशियन अवॉर्ड्स’।
  • चार बार संगीत के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता’।
  • फर्स्ट वेस्ट एंड प्रोडक्शन के लिए ‘लारेंस ऑलीवर अवॉर्ड्स’।
  • सान 2000 में उन्हे ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गय।
  • विश्व संगीत में योगदान के लिए 2006 में ‘स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी’ से सम्मानित।
  • मध्यप्रदेश सरकार का ‘लता मंगेशकर अवॉर्ड्स’।
  • 6 बार ‘तमिलनाडु स्टेट फ़िल्म अवॉर्ड’ विजेता।
  • 14 बार ‘फ़िल्मफेयर’ विजेता।
  • 13 बार ‘फ़िल्म फेयर साउथ अवॉर्ड’ विजेता।
  • रहमान ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं।
  • ए. आर. रहमान ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फ़िल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए तीन ऑस्कर नामांकन हासिल हुए हैं। इसी फ़िल्म के गीत जय हो.. के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक कंपाइलेशन और सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मी गीत की श्रेणी में दो ‘ग्रैमी पुरस्कार’ मिले।
  • 2010 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े – बादशाह की जीवनी – Badshah Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close