जीवनी हिंदी

ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi के बारे बताएगे।

ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi

ए आर रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, उन्होंने हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है।

11 साल की उम्र में उन्हे संगीतकर इलैयाराजा का साथ मिला। 1991 में फिल्म रोजा के बाद उन्होने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उनके संगीतबद्ध गाने परंपरागत लीक से हटकर होते है।

इसी कारण उन्हे ऑस्कर, ग्रैमी, बाफ्टाऔर गोल्डन ग्लोब सहित कई अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

रहमान ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं।

इसके साथ ही उन्हे 6 बार राष्ट्रीय पुरस्कार और कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं।

उन्हे 2000 में पद्मश्री से तथा 2010 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

जन्म

ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को  चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ था।

उनका पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान है। उनका बचपन का नाम दिलीप कुमार था जो बाद में इस्लाम धर्म अपनाने के कारण ए. आर. रहमान हो गया। रहमान के पिता का नाम राजगोपाल कुलशेखर (आर. के. शेखर) जोकि मलयालम फ़िल्मों में संगीतकार थे तथा उनकी माता का नाम कस्तूरी है। उनकी पत्नी का नाम साइरा बानो है। उनके दो बेटीयाँ कत्तिजा, रहीमा और एक बेटा अमीन हैं।

शिक्षा

रहमान ने संगीत की आरंभिक शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की और मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपने बचपन के मित्र शिवमणि के साथ रहमान बैंड रुट्स के लिए की-बोर्ड (सिंथेसाइजर) बजाने का कार्य करते रहे। वे इलियाराजा के बैंड के लिए काम करते थे। 1991 में पहली बार रहमान ने गाना रिकॉर्ड करना शुरू किया।

करियर – ए आर रहमान की जीवनी

रहमान ने अपने शुरुआती कैरियर में कुछ टीवी विज्ञापन एवं धारावाहिकों में अपने संगीत को जिंगल्स के रूप में दिया। उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 1991 में तब मिली जब सुप्रसिद्ध निर्देशक मणिरत्नम ने उन्हें अपनी फ़िल्म रोज़ा का संगीत देने की पेशकश की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा, इसी फ़िल्म के लिए उन्हें उस साल राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

रहमान के गानों की 200 करोड़ से भी अधिक रिकॉर्डिग बिक चुकी हैं। आज वे विश्व के टॉप टेन म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने तहजीब, बॉम्बे, दिल से, रंगीला, ताल, जीन्स, पुकार, फिज़ा, लगान, मंगल पांडे, स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा-अकबर, जाने तू या जाने ना, युवराज, स्लमडॉग मिलियनेयर, गजनी जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

उन्होंने देश की आजादी की 50 वीं वर्षगाँठ पर 1997 में “वंदे मातरम्‌” एलबम बनाया, जो अत्यधिक सफल रहा। भारतबाला के निर्देशन में बनी एलबम “जन गण मन”, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत से जुड़ी कई नामी हस्तियों ने सहयोग दिया उनका एक और महत्वपूर्ण काम था। उन्होंने स्वयं कई विज्ञापनों के जिंगल लिखे और उनका संगीत तैयार किया।

उन्होंने जाने-माने कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और शोभना के साथ मिलकर तमिल सिनेमा के डांसरों का ट्रुप बनाया, जिसने माइकल जैक्सन के साथ मिलकर स्टेज कार्यक्रम दिए। ए आर रहमान की जीवनी – A. R. Rahman Biography Hindi 

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्में

रोज़ाबॉम्बेदिल से
लगानतालवन्दे मातरम
जोधा अकबररंग दे बसंतीदिल्ली 6
स्लमडॉग मिलेनियर

गाने – ए आर रहमान की जीवनी

पुरस्कार – ए आर रहमान की जीवनी

इसे भी पढ़े – बादशाह की जीवनी – Badshah Biography Hindi

Exit mobile version