जीवनी हिंदी

आदित्य चोपड़ा की जीवनी – Aditya Chopra Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको आदित्य चोपड़ा की जीवनी – Aditya Chopra Biography Hindi के बारे में बताएगे।

आदित्य चोपड़ा की जीवनी – Aditya Chopra Biography Hindi

आदित्य चोपड़ा की जीवनी
आदित्य चोपड़ा की जीवनी

 

(English – Aditya Chopr) आदित्य चोपड़ा  हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। 

उन्होने अपने करियर के दौरान कई ब्लॉक बस्टर फिल्में बनाई।

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश विद्यालय से प्राप्त की थी।

संक्षिप्त विवरण

 

नामआदित्य चोपड़ा
पूरा नामआदित्य चोपड़ा
जन्म21 मई 1971
जन्म स्थानमुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
पिता का नामयश चोपड़ा
माता का नामपामेला चोपड़ा
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म – आदित्य चोपड़ा की जीवनी

Aditya Chopr का जन्म 21 मई 1971 को हुआ था।

उनके पिता का नाम यश चोपड़ा और उनकी माता का नाम पामेला चोपड़ा हैं।

आदित्य चोपड़ा की दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी पायल खन्ना से से हुई थी, लेकिन किन्ही कारणों से इनकी शादी 2009 में टूट गयी। इसके बाद साल 2014 में उन्होने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

शिक्षा

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश विद्यालय से प्राप्त की थी। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन रिझुमल कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से सम्पन्न की है।

करियर

Aditya Chopra ने अपने करियर की शुरूआत महज 18 साल की उम्र में बतौर सहायक निर्देशक कर दी थी। उन्होंने अपने पिता यश चोपड़ा को कई हिट फिल्मों में असिस्ट किया, चांदनी, डर और लम्हे आदि। पांच सालों तक पिता यश को असिस्ट करने के बाद उन्होंने साल 1995 में फिल्म दिल वाले दुल्हनिया निर्देशित की। इस फिल्म में शाहरुख़ खान और काजोल नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन आदित्य चोपड़ा ने ही किया था। इस फिल्म का निर्मा यशराज फिल्म्स बैनर के तले किया गया था। यह फिल्म उस साल की सबसे हिट फिल्मों में शुमार हुई थी। साथ ही इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

चोपड़ा ने फिल्म निर्देशन के अलावा कई हिट फिल्मों का संवाद लेखन भी किया है। जिसमे फिल्म दिल तो पागल है भी शामिल है- इस फिल्म शाहरुख़ खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। फिल्म ने उस साल बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। साथ ही इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इसके बाद उन्होंने फिल्म मोहब्बतें का लेखन और निर्देशन किया। इसी फिल्म से छोटे भाई के बॉलीवुड करियर की शुरुआत करवाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय  और शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉक-बस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर खूब कमाई की थी। उसके बाद उन्होंने अपने भाई को लेकर फिल्म मेरे यार की शादी है फिल्म निर्देशित की। जो बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

2004 के बाद जमशेद जी टाटा की जीवनी – Jamset ji Tata Biography Hindi

2004 में यशराज बैनर के तहत कई हिट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन हुआ, जिनमे धूम, वीर-जारा जैसी फ़िल्में शामिल थी। इन दोनों फिल्‍मों ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। साथ ही आलोचकों की भी खूब तारीफें बटोरीं। यह फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सातवीं फिल्म साबित हुई थी।

उसके बाद Aditya Chopra ने कई हिट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। उनमें से बंटी और बबली, सलाम नमस्ते, फना, धूम 2, चक दे इंडिया। फिल्म चक दे इंडिया देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को समर्पित थी। इस फिल्म में शाहरुख़ खान एक हॉकी कोच की भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई साथ ही फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख़ खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी निर्देशित की। इसी फिल्म से अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। अपने जबरदस्त फिल्म निर्देशन और फिल्म निर्माण यशराज बैनर विख्यात है।

यशराज बैनर भारत की नम्बर वन फिल्म निर्माण कम्पनी हैं। इस बैनर ने करण जौहर, कुणाल कोहली, कबीर खान, संजय गढ़वी, जयदीप साहनी, सिद्धार्थ आनंदम शिमित अमिन, हबीब फैसल, शाद अली, मनीष शर्मा, विजय आचार्य जैसे निर्माता-निर्देशक, संवाद लेखक हिंदी सिनेमा को दिए हैं।

फिल्में – आदित्य चोपड़ा की जीवनी

पुरस्कार

इसे भी पढ़े – जमशेद जी टाटा की जीवनी – Jamset ji Tata Biography Hindi

Exit mobile version