जीवनी हिंदी

ऐश्वर्या राय की जीवनी – Aishwarya Rai Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐश्वर्या राय की जीवनी – Aishwarya Rai Biography Hindi के बारे में बताएगे।

ऐश्वर्या राय की जीवनी – Aishwarya Rai Biography Hindi

ऐश्वर्या राय भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड है।

1994 में विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने के बाद 1997 में फिल्मों में पर्दापणकिया

उन्होने कई सफल अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अभिनय किया।

‘ताल’, ‘देवदास’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘गुरु’, ‘ब्राइड एंड प्रिजुडिस’, ‘सरकार राज’, ‘रेनकोट’, ‘जोधा अकबर’, ‘धूम 2’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में काम किया। 2009 में उन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

2012 में फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय ने भी प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

जन्म

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था।

उनके पिता का नाम कृष्‍णराज राय जोकि समुद्री जीवविज्ञानी थे तथा उनकी माता का नाम बृंदा राय है जो कि गृहणी हैं।

उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम आदित्‍य रॉय है और वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं।

2007 में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन से शादी की जिनसे उन्‍हें एक बच्‍ची है-आराध्‍या।

यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्‍यौता दिया गया।

शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न कराया गया।

शिक्षा

उनका परिवार बाद में मुंबई आ गया जहां ऐश्‍वर्या ने आर्य विद्या मं‍दिर हाई स्‍कूल से पढ़ाई की थी।

उन्‍होंने बारहवीं की पढ़ाई जय हिन्‍द कॉलेज से की और उसके बाद डीजी रूपारेल कॉलेज ज्‍वाइन कर लिया जहां उन्‍हें एचएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक आए।

बचपन में उन्‍होंने  पांच साल तक क्‍लासिकल डांस और संगीत की ट्रेनिंग ली।

करियर – ऐश्वर्या राय की जीवनी

1994 में विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने के बाद 1997 में फिल्मों में पर्दापणकिया। उन्होने कई सफल अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अभिनय किया। उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया।

2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी।

2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास में भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 में उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम2 और उमराव जान।

आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।

फिल्में

इरूवरऔर प्‍यार हो गयाहम दिल दे चुके सनमताल
जोशहमारा दिल आपके पास हैमोहब्‍बतेंदेवदास
दिल का रिश्‍ताखाकीरेनकोटउमराव जान
धूम 2गुरूप्रोवोक्‍डद लास्‍ट लीजन
जोधा अकबरसरकार राजरावनरोबोट
गुजारिशब्राइड एंड प्रिजुडिसऐ दिल है मुश्किल

विवाद

1999 में रॉय और सलमान खान ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन 2001 में ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ऐश्‍वर्या ने उन पर आरोप लगाया कि सलमान ने उन्‍हें गालियां दी और यहां तक की उन पर हाथ तक उठाया।

उनके मुताबिक सलमान ने उन्‍हें हर तरह से परेशान किया।

वहीं 2009 में टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपे एक लेख में सलमान ने साफ किया कि उन्‍होंने आजतक किसी औरत पर हाथ नहीं उठाया है।

पुरस्कार – ऐश्वर्या राय की जीवनी

इसे भी पढ़े – सचिन देव बर्मन की जीवनी – Sachin Dev Burman Biography Hindi

Exit mobile version