Biography Hindi

अल्लु अर्जुन की जीवनी – Allu Arjun Biography Hindi

अल्लु अर्जुन एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, डांसर, और प्लेबैक सिंगर है। उन्होने फिल्म विजेता मे बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इसके बाद में युवा कलाकार के रूप में उनके करियर की उनकी पहली फिल्म गंगोत्री थी। तेलुगु सिनेमा के सफलतम हीरो में से एक माने जाने वाले अल्लू अर्जुन ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी हैं। अब तक उन्हें 5 फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ और 2 नंदी अवार्ड्स भी मिले हैं। तमिलनाडु के अलावा केरल में भी अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त फैन फालोविंग है। 2014 में, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक-जागरूकता फैलाने के लिए एक लघु फिल्म  ‘I Am That Change में अभिनय किया। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको अल्लु अर्जुन की जीवनी – Allu Arjun Biography Hindi के बारे में बताएगे।

Also Read This – रजनीकान्त की जीवनी – Rajinikanth Biography Hindi

अल्लु अर्जुन की जीवनी – Allu Arjun Biography Hindi

अल्लु अर्जुन की जीवनी - Allu Arjun Biography Hindi

जन्म

अल्लु अर्जुन  का जन्म 8 अप्रैल 1983 को बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम अल्लू अरविंद जो कि फिल्म निर्माता है और उनकी माता का नाम निर्मला है, वे एक गृहणी है। इसके अलावा  उनके दो भाई और है जिनके नाम अल्लू सिरिश (अभिनेता) और अल्लू वेंकटेश है। फिल्म उद्योग से चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण उनके चाचा हैं। उनके दादा अल्लू रामलिंगय्या एक महान हास्य अभिनेताओं में से एक थे। 6 मार्च 2011को अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी के साथ विवाह किया। अल्लु अर्जुन की दो संतान है जिनमें उनके बेटे का नाम अल्लू अयान है जिसका जन्म 2014 में में हुआ था, उनकी बेटी का नाम अल्लू अर्हा है, जो 2016 में पैदा हुई थी।

शिक्षा

अल्लु अर्जुन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पैट्रिक स्कूल, चेन्नई से पूरी की। इसके बाद वे हैदराबाद चले गए और वहाँ पर उन्होने एमएसआर कॉलेज हैदराबाद से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। वह अपने स्कूल के समय से ही जिम्नास्टिक और मार्शल आर्ट्स में निपुण हैं।

हाइट

  • लम्बाई (लगभग) से० मी०- 175
  • मी०- 1.75
  • फीट इन्च- 5’ 9”

वजन

  •   लगभग –  70 कि० ग्रा०

करियर

  • अल्लू अर्जुन ने के.राघवेंद्र राव के गंगोत्री (2003) से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की और फिर 2004 में रोमांस फिल्म आर्या के मुख्य भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री से “एक तरफा प्यार” करने वाले एक छात्र की भूमिका अदा की। हालांकि उनकी शुरुआती फिल्मों में ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को स्थापित कर लिया था और इसके बाद 2004 की हिट फिल्म आर्या की सिक्वेल आर्या 2 में भूमिका के साथ अल्लू अर्जुन के स्टाइलिश अवतार पर ध्यान केंद्रित किया
  • उनकी पहली प्रमुख भूमिका गंगोत्री में रही, जिसके निर्देशक के. राघवेंद्र राव हैं
  • उनकी दूसरी फिल्म आर्या है जिसे 2004 में जारी किया गया था और जिसे बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता प्राप्त हुई। इस भूमिका के बाद युवाओं के बीच अल्लू अर्जुन एक आम नाम बन गया।
  • 2005 में उनकी तीसरी फिल्म बन्नी को जारी किया गया। इस फिल्म ने भी अच्छी सफलता हासिल की। उनकी लगातार तीन फिल्में हिट रही।
  • उनकी चौथी फिल्म हैप्पी को 2006 में जारी किया गया जो कि बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। हालांकि, अमेरिका में भारतीय फिल्म स्क्रीन में एक पर्याप्त लाभ अर्जित करने में कामयाब रही।
  • 2007 में, उनकी पांचवीं फिल्म, देसमुडुरु है, जिसका निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई और टॉलीवुड में उस वर्ष की पहली हिट फिल्म रही। इस फिल्म ने रिलीज होने के पहले सप्ताह ही 12.58 करोड़ की कमाई की और टॉलीवुड में सिक्स पैक बनाने वाले वे पहले अभिनेता बने।
  • 2007 में उनके चाचा चिरंजीवी की फिल्म शंकर दादा जिंदाबाद में एक अतिथि भूमिका में दिखाई दिए।
  • मई 2008 में, उनकी छठी फिल्म परुगु को जारी किया गया, जिसके निर्देशक भास्कर जी हैं। अल्लू अर्जुन की सभी फिल्मों को मलयामल में अनुवाद और डब किया गया है।
  • देसामुड्रुडु को हीरो नाम दिया गया, परुगु का नाम बदल कर कृष्णा रखा गया और गंगोत्री का नाम बदल कर सिम्हाकुट्टी (लायनक्लब) किया गया। इसके कारण केरल राज्य में उनके लिए दर्शकों को सुलभ बना दिया जहां उन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई।
  • 2009 के लिए, अर्जुन की एक फिल्म आर्या 2 रिलीज हुई जिसकी कहानी 2004 की हिट फिल्म आर्या की कहानी से मिलती जुलती है, जिसकी मुख्य भूमिका भी अर्जुन ने ही निभाई है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार द्वारा किया गया जो कि पहली फिल्म के भी निर्देशक थे। आर्या 2 में अर्जुन के साथ काजल अग्रवाल नवदीप और श्रद्धा दास ने सह-अभिनेता के रूप में कार्य किया है। हालांकि राजनीतिक संकट में इसे जारी किया गया था इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपए की राशि अर्जित करने में सक्षम थी।.शुरुआत में मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद, आर्या 2 को एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में स्वीकार किया गया और तेलुगू फिल्म उद्योग के सभी प्रमुख पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म की श्रेणी में नामांकन किया गया था।
  • उसके बाद इन्होंने एक बड़े बजट की फिल्म वरुडु में अभिनय किया जिसके निर्देशक गुनासेखर थे और जिसे 2010 में जारी किया गया और समीक्षा और व्यावसायिक दोनों की दृष्टि से यह एक औसत फिल्म रही। वरुडु के बाद, एक सभी-सितारों की विशेषता वाली फिल्म वेदम में मांचू मनोज और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ अभिनय किया, जिसका निर्देशन राधा कृष्णा जगार्लामुदी (प्रसिद्ध फिल्म गम्यम के लिए जाने जाते हैं) द्वारा किया गया। इस फिल्म में इन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ एक्शन दिया है। वेदम को समीक्षा की दृष्टि से काफी सराहना प्राप्त हुई साथ ही आम दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया।

Movies

  • Duvvada Jagannadham – 2017
  • Sarrainodu -2016
  • Race Gurram – 2014
  • S/O Satyamurthy – 2015
  • Iddarammayilatho – 2013
  • Bunny – 2005
  • Arya – 2004
  • Julayi – 2012
  • Arya 2 – 2009
  • Badrinath – 2011
  • Yevadu – 2014
  • Happy – 2006
  • Gangotri –2003
  • Desamuduru – 2007
  • Parugu – 2008
  • AA19
  • Rudhramadevi – 2015
  • Varudu – 2010
  • Vedam – 2010
  • ABCD 2 – 2015
  • Vijetha – 1985
  • I Am That Change – 2014
  • Daddy – 2001
  • Hum Hain Dharmatma
  • Swathi Muthyam -1985

Songs

  • Top Lesi Poddi – Iddarammayilatho · 2013
  • You Are My Mla- Sarrainodu · 2016
  • Chal Chalo Chalo -S/O Satyamurthy · 2015
  • Telusaa Telusaa – Sarrainodu · 2016
  • Violin Song – Iddarammayilatho · 2013
  • Aa Ante -Arya · 2004
  • Hrudayam – Parugu · 2008
  • Cinema Choopistha Mama – Race Gurram · 2014
  • Rupai – Vedam · 2010
  • Nammavemo Ganee – Parugu · 2008
  • Manakanna Podiche – Parugu · 2008
  • Kalalu Kaavule – Varudu · 2010
  • Jabilammavo – Bunny · 2005
  • Parugulu – Parugu · 2008
  • Auna Neevena – Rudhramadevi · 2015
  • Bahusha Vo Chanchalaa – Varudu · 2010
  • Punnami Puvvai – Rudhramadevi · 2015
  • Chal Chal Chalo – Parugu · 2008
  • Yelageyalaga – Parugu · 2008
  • Ee Chikati Cherani – Vedam · 2010

पुरस्कार एवं नामांकन

फिल्मफेयर अवार्ड्स

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – तेलुगु – परुगु (2008)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – तेलुगु – वेदम (2010)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – तेलुगु – रेस गुर्रम (2014)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – तेलुगु – रुद्रमादेवी (2015)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – क्रिटिक्स – सर्रेनोडु (2016)

नंदी पुरस्कार

  • विशेष जूरी पुरस्कार – आर्य (2004)
  • स्पेशल जूरी अवार्ड – परुगु (2008)
  • सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता – रुद्रमादेवी (2015)

सिनेमा अवार्ड्स

  • बेस्ट मेल डेब्यू – गंगोत्री (2003)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रेस गुर्रम (2014)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जूरी – रुद्रमादेवी (2015)

SIIMA अवार्ड्स

  • दक्षिण भारतीय सिनेमा का स्टाइलिश यूथ आइकन (पुरुष) – अल्लू अर्जुन (2014)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की पसंद – रुद्रमादेवी (2015)

IIFA अवार्ड्स

  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – पुरुष – रुद्रमादेवी (2016)

संतोषम फिल्म अवार्ड्स

  • सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार – गंगोत्री (2003)
  • सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार – आर्य (2004)

विवाद

  •  वर्ष 2013 में, स्नेहा से उनके तलाक के बारे में काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में अर्जुन ने इसे इनकार कर दिया।
  • अभिनेत्री अनसुया के पुराने वीडियो की काट-छांट करने के बाद सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया, जब वह अपनी फिल्म “गंगोत्री” में अभिनय कर रही थीं।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close