बाबा हरदेव सिंह (English – Baba Hardev Singh) भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे। 1980 में अपने पिता गुरबचन सिंह की हत्या के बाद हरदेव सिंह संगठन के ‘सतगुरु’ बने थे।
बाबा हरदेव सिंह की जीवनी – Baba Hardev Singh Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | हरदेव सिंह |
पूरा नाम, अन्य नाम | बाबा हरदेव सिंह निरंकारी बाबा, भोला बाबा,युग दृष्टा |
जन्म | 23 फरवरी, 1954 |
जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
पिता का नाम | गुरबचन सिंह |
माता का नाम | कुलवंत कौर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
मृत्यु मृत्यु स्थान | 13 मई, 2016 कनाडा |
मृत्यु कारण | कार दुर्घटना |
जन्म
बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी 1954 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरबचन सिंह और माता का नाम कुलवंत कौर था। बाबा हरदेव सिंह ने सन 1975 में दिल्ली में एक वार्षिक निरंकारी संत समागम के दौरान उन्होने सविन्दर कौर से विवाह कर लिया।
शिक्षा
उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा यादविंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब से पूर्ण की और फिर स्कूली शिक्षा रोजरी पब्लिक स्कूल, संत निरंकारी कालॉनी, दिल्ली से पाई। जबकि स्नातक की परीक्षा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की थी।
स्थापना
संत निरंकारी मिशन की स्थापना 1929 में हुई थी। 1980 में अपने पिता गुरबचन सिंह की हत्या के बाद हरदेव सिंह संगठन के ‘सतगुरु’ बने थे।
निधन
बाबा हरदेव सिंह का निधन 13 मई, 2016 को एक कार दुर्घटना में कनाडा में हुआ।