जीवनी हिंदी

बब्बू मान की जीवनी – Babbu Maan Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको बब्बू मान की जीवनी – Babbu Maan Biography Hindi के बारे में बताएगे।

बब्बू मान की जीवनी – Babbu Maan Biography Hindi

बब्बू मान पंजाबी गायक, गीतकार, अभिनेता और निर्माता हैं।

उन्होने अपने करियर की शुरुआत एल्बम सज्जन रूमाल दे गिया से की।

16 साल की उम्र में जब वे स्कूल में पढ़ते थे, उन्होंने गीत-रचना करना सीखा। कॉलेज के बाद वे गायन और संगीत-रचना करने लगे।

वे उन गिने-चुने गायकों में से हैं जो अपने सभी गीतों के बोल ख़ुद लिखते हैं।

केवल 23 साल की उम्र में ही उन्होंने मावी म्यूज़िक रेकॉर्डिंग स्टूडियो के लिए गाकर अपना पहला एल्बम रिकॉर्ड किया।

उनका अधिकांश कलात्मक काम पंजाबी संगीत और फिल्मों पर केंद्रित है।

जन्म

बब्बू मान का जन्म 18 मार्च 1975 को खंत मानपुर, पंजाब, भारत में हुआ था।

उनका पूरा नाम तेजिंदर सिंह मान है।

उनका पालन-पोषण पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के खंत मानपुर में हुआ था।

शिक्षा – बब्बू मान की जीवनी

बब्बू मान की प्राथमिक शिक्षा गाँव के ही स्कूल से प्राप्त की।

इसके बाद उन्होने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की।

करियर

1998 में मान ने अपने एल्बम सज्जन रूमाल दे गिया से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन अपने इस एल्बम से वे नाख़ुश थे तो उन्होंने अपने कई गानों को फिर से नए ढंग से लिखा, जिनमें से काफ़ी गानों को उनके अगले एल्बम में दोबारा पेश किया गया।

1999 में उनका दूसरा एल्बम तू मेरी मिस इंडिया रिलीज़ हुआ जो बहुत ही लोकप्रिय हुआ।

उनका तीसरा एल्बम साउन दी झड़ी 2001 में रिलीज़ किया गया और लोगों ने इस एल्बम को भी बेहद पसंद किया; सिर्फ़ भारत में ही इस एल्बम की दस लाख से भी अधिक प्रतियां बिकीं और उससे भी अधिक विदेशों में बिकीं।

2003 में मान को हवायें फ़िल्म के लिए अभिनेता और संगीत निर्देशक के रूप में चुना गया, इस फ़िल्म में उन्होंने अपने चहेते गायक सुखविंदर सिंह के साथ काम किया। यह फ़िल्म बेहद क़ामयाब हुई। इसके बाद उन्होंने अपना एल्बम ओही चांन ओही रातां पेश किया। इस एल्बम को भी काफ़ी क़ामयाबी मिली, आलोचकों ने भी इसे सराहा और बिक्री भी ख़ूब हुई.” प्यास उनका अगला एल्बम था।

2006 से  2010 तक

2006 में, मान ने फ़िल्म रब ने बनायिएं जोड़ियां के लिए पहली बार पार्श्व-गायन का काम किया। मेरा ग़म उनका बेहद सफ़ल हिंदी एल्बम था। इसमें धीमी गति के रोमांटिक और दुखद गीत ज़्यादा थे हालांकि कुछ चुलबुले और उमंग भरे गीत भी शामिल थे। एक गीत “एक रात/वन नाइट स्टैंड” ने तो श्रोताओं को हक्का-बक्का कर दिया, पर फिर भी गीत की मन को छू लेने वाली धुन ने सबका मन मोह लिया।

नव वर्ष के ख़ास जश्न आओ सारे नचिये में मान पहली बार मंच पर नज़र आये और बेहद लोकप्रिय भी हुए। इसका भाग 1, 2008 में और भाग 2, 2009 में रिलीज़ किया गया। मान की फ़िल्म हषर… एक प्रेम कहानी (Hashar…A Love Story) उनके करियर की सबसे क़ामयाब फ़िल्म थी और उसके गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए. हाल ही में बब्बू ने एक धार्मिक एल्बम सिंह बेटर दैन किंग (Singh Better Than King) रिलीज़ की है।

इस एल्बम के एक गाने “इक बाबा नानक सी” पर सरकार द्वारा प्रतिबन्ध लगा दिया गया। तब एक टीवी सर्वेक्षण में 80% लोगों ने बब्बू मान का समर्थन किया, 6% लोगों ने गाने पर सरकार द्वारा लगाई गयी रोक का समर्थन किया और 14% लोगों ने इस सर्वेक्षण में भाग नहीं लिया।

इसके बावजूद यह एल्बम काफ़ी सफ़ल रहा और इसकी 25 लाख से भी अधिक प्रतियां (भारत में) बिकीं. 25 मार्च 2010 को मान अपनी नयी फ़िल्म एकं -धरती की संतान (Ekam – Son of Soil) में नज़र आये। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी चली। अब वे काफी सफ़ल गायक हैं।

फिल्में – बब्बू मान की जीवनी

Hawayein 2003Khel – 2003Rabb Ne Banaiyan Jodiean – 2006
Hashar – 2008Vaada Raha… I Promise – 2009Crook 2010 – 2010
Ekam – Son of Soil – 2010Saheb, Biwi Aur Gangster – 2011Hero Hitler in Love – 2011
Desi Romeos – 2012Prince of Patiala – 2014Baaz – 2014
31st October – 2015Banjara – The Truck Driver – 2018

गाने

पुरस्कार – बब्बू मान की जीवनी

2014 में बब्बू मान चार विश्व संगीत पुरस्कारों के विजेता थे: विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष कलाकार, विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय लाइव एक्ट, विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय मनोरंजनकर्ता और तालश के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय एल्बम: इन सर्च ऑफ सोल।

बब्बू मान ने 2017 में दो daf BAMA म्यूजिक अवार्ड्स जर्मनी भी जीता।

इसे भी पढ़े – दिग्विजय सिंह की जीवनी – Digvijaya Singh Biography Hindi

Exit mobile version