जीवनी हिंदी

बलवंत सिंह की जीवनी – Balwant Singh Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको बलवंत सिंह की जीवनी – Balwant Singh Biography Hindi के बारे में बताएगे।

बलवंत सिंह की जीवनी – Balwant Singh Biography Hindi

बलवंत सिंह की जीवनी
बलवंत सिंह की जीवनी

(English – Balwant Singh) बलवंत सिंह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने 10 वर्ष तक अंग्रेजों की सेना में थे।

उन्हे 1915 में गिरफ्तार हुए और ब्रिटिश सरकार को सौंप दिए गए।

दूसरे ‘लाहौर षड्यंत्र केस’ में उन पर भी मुकदमा चला और मार्च, 1917 में लाहौर जेल में फाँसी दे दी गई।

संक्षिप्त विवरण

 

नामबलवंत सिंह
पूरा नामबलवंत सिंह
जन्म16 सितंबर 1882
जन्म स्थानखुर्दपुर गाँव, जालंधर जिला
पिता का नाम –
माता का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म – बलवंत सिंह की जीवनी

बलवंत सिंह का जन्म 16 सितंबर 1882 को खुर्दपुर गाँव जालंधर जिले में हुआ था।

योगदान

1905 में उन्होने सेना से त्यागपत्र दे दिया और धार्मिक क्रियाकलापों में लग गए।

कुछ समय बाद बलवंत सिंह अमेरिका होते हुए कनाडा पहुंचे।

वहां उन्होंने देखा कि भारत की दासता के कारण और जातीय भेदभाव से भारत से गए लोगों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्होंने इसके विरोध में आवाज़ उठाई, लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

अब उनको विश्वास हो गया कि भारत से अंग्रेजों की सत्ता समाप्त होने पर ही इस भेदभाव का अंत संभव है। बलवंत सिंह ‘ग़दर पार्टी’ के संपर्क में आए। ‘कामागाटा मारु’ जहाज से भारत के लोगों को कनाडा के तट पर उतारने का प्रयत्न करने वालों में वे भी सम्मिलित थे।

भारत आकर उन्होंने पंजाब में लोगों को विदेशी सरकार के विरुद्ध संगठित करने का प्रयत्न किया।

वहां के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल डायर ने लिखा कि बलवंत सिंह पंजाब में राजद्रोह फैला रहे थे।

बलवंत सिंह बैंकाक गए हुए थे कि उन पर कनाडा के सिखों के विरुद्ध काम करने वाले हॉपकिन्सन की हत्या में सम्मिलित होने का आरोप लगाया गया। 1915 में गिरफ्तार हुए और ब्रिटिश सरकार को सौंप दिए गए। दूसरे ‘लाहौर षड्यंत्र केस’ में उन पर भी मुकदमा चला

शहीद (मृत्यु ) – बलवंत सिंह की जीवनी

बलवंत सिंह  को 29 मार्च  1917 को लाहौर जेल में फाँसी दे दी गई।

इसे भी पढ़े – प्रसून जोशी की जीवनी – Prasoon Joshi Biography Hindi

Exit mobile version