जीवनी हिंदी

भगवान शिव की जीवनी – God Shiva Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको भगवान शिव की जीवनी – God Shiva Biography Hindi के बारे में बताएगे।

भगवान शिव की जीवनी – God Shiva Biography Hindi

भगवान शिव की जीवनी
भगवान शिव की जीवनी

शिव या महादेवआरण्य संस्कृति जो आगे चल कर सनातन संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है।

वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव महादेव भी कहते हैं।

इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार आदि  कई नामों से भी जाना जाता है।

तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से भी जाना जाता है।

 

जन्म – भगवान शिव की जीवनी

उस कालरूपी ब्रह्म सदाशिव ने एक ही समय शक्ति के साथ ‘शिवलोक’ नामक क्षेत्र का निर्माण किया था। उस उत्तम क्षेत्र को ‘काशी’ कहते हैं। वह मोक्ष का स्थान है।

यहां शक्ति और शिव अर्थात कालरूपी ब्रह्म सदाशिव और दुर्गा यहां पति और पत्नी के रूप में निवास करते हैं। यही पर जगतजननी ने शंकर को जन्म दिया। इस मनोरम स्थान काशीपुरी को प्रलयकाल में भी शिव और शिवा ने अपने सान्निध्य से कभी मुक्त नहीं किया था।

भगवान शिव हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धांगिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश हैं,और पुत्री अशोक सुंदरी हैं।

शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराज मान हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश में उनका वास है। यह शैव मत के आधार है। इस मत में शिव के साथ शक्ति सर्व रूप में पूजित है।

काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार

भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए प्र्सिध हैं। अन्य देवों से शिव को अलग माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव ही हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं।

शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। राम, रावण, शनि, कश्यप ऋषि आदि  कई इनके भक्त हुए है। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिये उन्हें महादेव कहा जाता है।

भगवान शिव विरोधी भावों का सामंजस्य देखने को मिलता है। शिव के मस्तक पर एक ओर चंद्र है, तो दूसरी ओर महाविषधर सर्प भी उनके गले का हार है। वे अर्धनारीश्वर होते हुए भी कामजित हैं। गृहस्थ होते हुए भी श्मशानवासी, वीतरागी हैं। सौम्य, आशुतोष होते हुए भी भयंकर रुद्र हैं।

शिव परिवार भी इससे अछूता नहीं हैं। उनके परिवार में भूत-प्रेत, नंदी, सिंह, सर्प, मयूर व मूषक सभी का समभाव देखने को मिलता है। वे स्वयं द्वंद्वों से रहित सह-अस्तित्व के महान विचार का परिचायक हैं। ऐसे महाकाल शिव की आराधना का महापर्व है शिवरात्रि।

कोरला मान की जीवनी – Korala Maan Biography Hindi

शिव के नंदी गण

भगवान शिव की अष्टमूर्ति

शिव के नाम – भगवान शिव की जीवनी

हिन्दू धर्म में भगवान शिव को कई नामों से पुकारा जाता है

इसे भी पढ़े – डॉ० कृष्ण कुमार की जीवनी – Dr Krishan Kumar Biography Hindi

Exit mobile version