भाग्यश्री ( English – Bhagyashree) भारतीय फिल्म अभिनेत्री, टीवी कलाकार है।
उन्होने 1987 में मशहूर अभिनेता – निर्देशक अमोल पालेकर के कहने पर टीवी धारावाहिक “कच्ची धूप” में अलका की भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
उन्हे फिल्म मैंने प्यार किया से अलग पहचान मिली।
1990 में उन्हें फिल्म “मैंने प्यार किया” में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पदार्पण) के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2015 में महाराष्ट्र सरकार ने गरीब रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली बच्चियों के पोषण के लिए अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया।
भाग्यश्री की जीवनी – Bhagyashree Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | भाग्यश्री |
पूरा नाम | श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राज पटवर्धन |
जन्म | 23 फरवरी 1969 |
जन्म स्थान | महाराष्ट्र, भारत |
पिता का नाम | मेहरबान श्रीमंत राजासाहेब विजयसिंघराव माधवराव पटवर्धन |
माता का नाम | श्रीमंत अखंड सौभाग्यवती रानी राजलक्ष्मी पटवर्धन |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जन्म
Bhagyashree का जन्म 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राज पटवर्धन है। उनका जन्म मिरज के शाही पटवर्धन परिवार में हुआ।
उनके पिता का नाम मेहरबान श्रीमंत राजासाहेब विजयसिंघराव माधवराव पटवर्धन जो वर्तमान में सांगली के राजा हैं तथा उनकी माता का नाम श्रीमंत अखंड सौभाग्यवती रानी राजलक्ष्मी पटवर्धन है।
19 वर्ष की उम्र में भाग्यश्री ने व्यवसायी हिमालय दासानी से शादी कर ली। लेकिन उनके माता-पिता उनकी शादी में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उनके पिता इस विवाह के खिलाफ थे। हालांकि, भाग्यश्री के बेटे के जन्म बाद, उनके माता-पिता ने भाग्यश्री और हिमालय से मिलना प्रारम्भ कर दिया।
उनके बेटे का नाम अभिमन्यु दासानी तथा उनकी बेटी का नाम अवंतिका दासानी है।
करियर
उन्होने 1987 में मशहूर अभिनेता – निर्देशक अमोल पालेकर के कहने पर टीवी धारावाहिक “कच्ची धूप” में अलका की भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
मैंने प्यार किया’ उनकी पहली फ़िल्म थी। बॉलीवुड फिल्म मैने प्यारे किया (1989) में सुमन की भूमिका निभाई।
इस फ़िल्म की अपार सफलता के बावजूद उन्होंने फिल्मी लाइन को करियर बनाने के बजाए घरेलू ज़िन्दगी गुजारने का निर्णय लिया।
इस फिल्म के लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पदार्पण) के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शादी के बाद वे अपने पति के साथ 2-3 फिल्मों में दिखाई दीं। उनकी ये शर्त कि उनकी फिल्मों में उनके पति को हीरो बनाया जाए, बॉलीवुड के निर्देशकों के गले नहीं उतरी, अंततः वे बॉलीवुड से गायब हो गयीं।
उसके बाद वे 2001 में फ़िल्म “हेलो गर्ल्स ” में दिखाई दीं।
Bhagyashree ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म “सनसेट बॉलीवुड (2005)” में महत्वपूर्ण भूमिका का अभिनय किया।
2009 में उन्होंने नृत्य रियलिटी शो “झलक दिखला जा सीजन 3” में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।
वह अपने पति के साथ, एक मीडिया कंपनी “श्रीनिर्वेश एंटरटेनमेंट” की प्रवर्तक हैं।
भाग्यश्री ने भाषायी फिल्म उद्योगों जैसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, भोजपुरी, मराठी और बांग्लादेशी में काम किया।
फिल्में
- मैंने प्यार किया -1989 (हिन्दी फिल्म)
- माप्पिल्लै मानसू पूपोळा -1996 (तमिल फिल्म)
- ओमकाराम – 1997 (तेलुगू फिल्म)
- बलिदान -2005 (भोजपुरी फिल्म)
- मुंबई आमचीच – 2007 (मराठी फिल्म)
- सटी बेहुला -2010 (बांग्लादेशी फिल्म)
- अम्मावरा गंदा – 1997 (कन्नड़ फिल्म)
- कच्ची धूप -1987 ( टीवी शो)
योगदान
2015 में, वह महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई “भाग्यश्री योजना” की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई। इस योजना के तहत, सरकार 21,200 रुपए की राशि बच्चे के खाते में जमा करती है और बदले में 1 रुपए जमा करवाती हैं। यह राशि 18 वर्ष की आयु के पूरा होने के बाद 10 लाख रुपये के नकद लाभ में बदल जाती है।