भारती मुखर्जी (English – Bharati Mukherjee) भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थी। उन्होंने प्रवासियों के आंतरिक सांस्कृतिक टकराव पर कई कहानियां लिखीं, जिनमें से ‘द मिडिलमैन’ को अमरीका का शीर्ष साहित्यिक अवॉर्ड मिला।
भारती मुखर्जी की जीवनी – Bharati Mukherjee Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | भारती मुखर्जी |
पूरा नाम, वास्तविक नाम | भारती मुखर्जी |
जन्म | 27 जुलाई 1940 |
जन्म स्थान | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
मृत्यु | 28 जनवरी, 2017 |
मृत्यु स्थान | मेनहैटन, यूनाइटेड स्टेट्स |
जन्म
भारती मुखर्जी का जन्म 27 जुलाई 1940 को भारत में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) शहर में हुआ था। उनका विवाह क्लार्क ब्लेज से हुई जोकि लेखक है।
शिक्षा
Bharati Mukherjee ने भारत समेत इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में स्कूली शिक्षा हासिल की और अमरीका में रचनात्मक लेखन में एडवांस उपाधि ली। वह एक दशक से भी अधिक समय तक कनाडा में रहीं और बिगड़ते हुए सांस्कृतिक मूल्यों की आधुनिक सच्चाईयों का सामना करते हुए उसकी तस्वीर अपने लेखन में उभारी।
योगदान
भारती मुखर्जी ने पूरी दुनिया में प्रवासियों की आवाज़ और समस्याओं को पुरजोर आवाज़ दी थी। उनके लेखक पति क्लार्क ब्लेज के अनुसार- “भारती मुखर्जी गठिया और तनाव से उपजे हृदय रोग से पीड़ित थीं।” भारती ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि- “‘प्रवासियों की कथा’ इस सहस्त्राब्दी का सबसे बड़ा महाकाव्य है।” उनके अधिकांश उपन्यास और कहानियों में युवा महिलाओं को पुरुष प्रधान संस्कृति में दर्द के साथ गढ़ा गया है। उनकी कहानियों और उपन्यासों में महिला चरित्र अक्सर यह सवाल करते हैं कि – “मैं कौन हूँ”।
रचनाएँ
- दि टाइगर्स डॉटर -1972
- वाइफ -1975
- डार्कनेस -1985
- दि होल्डर ऑफ द वर्ल्ड -1993
- डिजायरेबल डॉटर्स -2002
- दि ट्री ब्राइड-2004
- मिस न्यू इंडिया -2011
मृत्यु
भारती मुखर्जी की मृत्यु 28 जनवरी, 2017 को मेनहैटन, यूनाइटेड स्टेट्स में हुई।