Biography Hindi

भूपेश गुप्ता की जीवनी – Bhupesh Gupta Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको भूपेश गुप्ता की जीवनी – Bhupesh Gupta Biography Hindi के बारे में बताएगे।

भूपेश गुप्ता की जीवनी – Bhupesh Gupta Biography Hindi

भूपेश गुप्ता की जीवनी

 

(English – Bhupesh Gupta) भूपेश गुप्ता भारतीय नेता और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता थे।

वे पार्टी के पत्र ‘स्वाधीनता’ और ‘न्यू एज’ के संपादक भी थे।

संक्षिप्त विवरण — भूपेश गुप्ता की जीवनी

नामभूपेश गुप्ता
पूरा नामभूपेश गुप्ता
जन्मअक्टूबर, 1914
जन्म स्थानमैमनसिंह ज़िला, पूर्वी बंगाल
पिता का नाम –
माता का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म

Bhupesh Gupta का जन्म अक्टूबर, 1914 ई. में पूर्वी बंगाल के मैमनसिंह ज़िले में एक ज़मींदार परिवार में हुआ था।

शिक्षा और जेल

Bhupesh Gupta ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही  क्रांतिकारी दल ‘युगांतर’ के सदस्य बन गए थे। भूपेश गुप्ता को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में भाग लेने के कारण 1930, 1931 और 1933 में जेल की सजाएं भोगनी पड़ीं।

इसके बाद उन्होने अपनी बी.ए. की परीक्षा जेल के अंदर से ही दी थी। 1937 में जेल से छूटने पर भूपेश गुप्ता क़ानून की शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए। डिग्री लेने पर भी भूपेश गुप्ता ने नियमित रूप से वकालत नहीं की।

इंग्लैंड में ही भूपेश गुप्ता कम्युनिस्ट आंदोलन के संपर्क में आए। 1941 में स्वदेश लौटने पर गिरफ्तारी की आशंका से वे भूमिगत हो गए थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दिनों में जब लोकयुद्ध की पॉलिसी आई और कम्युनिस्ट पार्टी पर से प्रतिबंध हटा लिया गया तो भूपेश गुप्ता भी प्रकट रूप से काम करने लगे।

राजनीतिक करियर

1952 में Bhupesh Gupta देश की राज्यसभा के सदस्य चुने गए और वे 1952 से लेकर 1980 तक निरन्तर उसके सदस्य बने रहे। एक सांसद के रूप में उनकी योग्यता का सब लोग सम्मान करते थे। भूपेश गुप्ता ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी‘ के ‘पोलित ब्यूरो’ के सदस्य थे। शोषण का निरंतर विरोध करने वाले भूपेश ने पूर्वी बंगाल में छोड़ी अपनी जमींदारी का कोई मुआवजा नहीं लिया।

मृत्यु – भूपेश गुप्ता की जीवनी

भूपेश गुप्ता की मृत्यु 6 अगस्त 1981 को मॉस्को, रूस में हुई थी ।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close