बिमल जालान भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर रह चुके है।वे दो बार भारतीय रिज़र्व बैंक में गवर्नर नियुक्त हुए उन्होने 22 नवंबर 1997 से 6 सितंबर, 2003 तक इस पद पर कार्य रात रहे।उनके कार्यकाल के दौरान 1000 मूल्यवर्ग का भारतीय रुपया नोट पेश किया गया था। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम बिमल जालान की जीवनी – Bimal Jalan Biography Hindi के बारे में बताएगे।
बिमल जालान की जीवनी – Bimal Jalan Biography Hindi
जन्म
बिमल जालान का जन्म 17 अगस्त 1941 को सादुलपुर, राजस्थान में हुआ था।
Read This -> रवीन्द्र नाथ टैगोर की जीवनी – Ravindranath Tagore Biography Hindi
शिक्षा
बिमल जालान ने प्रेसीडेंसी कॉलेज कलकत्ता से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होने कैंब्रिज तथा ऑक्सफ़ोर्ड से अपनी पढाई पूरी की।
करियर
- वे 1980 के दशक में भारत सरकार के प्रमुख सलाहकार रहे।
- 1985 से 1989 में उन्होंने बैंकिंग सचिव के रूप में कार्य किया।
- जनवरी, 1991 से सितम्बर 1992 के बीच वे वित्त सचिव रहे।
- वे 22 नवम्बर 2000 से 21 नवम्बर, 2004 तक दो बार भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किये गये। उन्हे पहली बार 22 नवंबर 1997 से 21 नवंबर 2002 और दूसरी बार 22 नवंबर 2002 से दो साल की अवधि के लिए 21 नवंबर 2004 तक नियुक्त किया गया।
- 1997 में जब बिमल ने पद संभाला, उस समय विश्व साउथ ईस्ट एशिया करन्सी क्राईसिस से जूझ रहा था और भारतीय अर्थ्व्यवस्था भी इससे अछूती नहीं थी। अपने योग्य नेतृत्व से उन्होंने भारत को इस संकट का शिकार होने से बचाया।
- वे नई दिल्ली में योजना आयोग के नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष थे।
- उनके बाद 6 सितंबर 2003 को वाय.वी. रेड्डी को 21वां गर्वनर नियुक्त किया गया।
- उनके कार्यकाल के दौरान 1000 मूल्यवर्ग का भारतीय रुपया नोट पेश किया गया था।
- वे 2003-2009 के दौरान भारत के संसद के उच्च सदन, राज्य सभा के एक नामित सदस्य थे।