बी. नागी रेड्डी (English – Bommireddy Nagi Reddy ) भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता थे। उन्हे भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार ‘दादा साहब फाल्के सम्मान’ से सम्मानित किया गया था।
बी. नागी रेड्डी की जीवनी – Bommireddy Nagi Reddy Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | बी. नागी रेड्डी |
पूरा नाम, अन्य नाम | बोमिरेड्डी नागी रेड्डी |
जन्म | 2 दिसंबर, 1912 |
जन्म स्थान | अनन्तपुर ज़िला, आंध्र प्रदेश, भारत |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
मृत्यु | 25 फरवरी, 2004 |
मृत्यु स्थान | चेन्नई, तमिलनाडु |
जन्म
बी. नागी रेड्डी का जन्म 2 दिसंबर, 1912 को अनन्तपुर ज़िला, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ था। उनका पूरा नाम बोमिरेड्डी नागी रेड्डी था। वे प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी के छोटे भाई हैं। बी. रेड्डी अपने बड़े भाई से 4 वर्ष छोटे थे। उनका एक छोटा भाई जिसका नाम बी.एन. कोंडा रेड्डी है।
करियर
बी. नागी रेड्डी ने ही चेन्नई में ‘विजया वौहिनी स्टूडियो’ की स्थापना की थी जो एशिया का सबसे बड़ा फ़िल्म स्टूडियो माना जाता है।
फिल्में
- पाताल भैरवी (1951) (तेलुगु)
- मिस्सम्मा (1955) (तेलुगु)
- माया बाज़ार (1957) (तमिल एवं तेलुगु)
- गुंडम्मा कथा (1962) (तेलुगु)
- राम और श्याम (1967) (हिंदी)
- श्रीमान श्रीमती (1982) (हिंदी)
- जूली (1975) (हिंदी)
- स्वर्ग नरक (1978) (हिंदी)
पुरस्कार
- भारत सरकार द्वारा सन् 1986 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 1987 में रघुपति वेंकैया पुरस्कार से नवाजा गया।
- तमिलनाडु सरकार द्वारा सन् 1972 में कलैमामणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मृत्यु
बी. नागी रेड्डी की मृत्यु 25 फरवरी, 2004 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुई थी।