जीवनी हिंदी

बुला चौधरी की जीवनी – Bula Choudhury Biography Hindi

आज हम आपको बुला चौधरी की जीवनी – Bula Choudhury Biography Hindi के बारे में बताएंगे.

बुला चौधरी की जीवनी – Bula Choudhury Biography Hindi

बुला चौधरी एक लंबी दूरी तय करने वाली तैराक है।

वह विश्व की पहली ऐसी महिला है।

जिन्होंने 5 महाद्वीपों के सातों समुंदर तैरकर पार किए हैं और अपनी जीत हासिल की है।

बुला चौधरी ने जो जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को तैरकर 3 घंटे 35 मिनट के रिकॉर्ड समय में पार कर लिया था।

जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है।

जन्म – बुला चौधरी की जीवनी

बुला चौधरी का जन्म 2 जनवरी 1970 को कोलकाता में हुआ था।

उनका पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है। बुला चौधरी जब 9 वर्ष की थी, तब उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और उसमें जीत हासिल की। इसके बाद में वे पहली बार सुर्खियों में आई। उन्होंने अपने आयु वर्ग के सभी प्रतियोगिताएं जीतकर एकसाथ 6 स्वर्ण पदक जीते थे और 24 वर्षों के करियर में बुला चौधरी सात समुंदर और पांच महाद्वीपों के जलडमरूमध्य को पार करने वाली विश्व की पहली महिला बन गई

बुला चौधरी के पति का नाम जो उनके कोच भी है संजीव चक्रवर्ती और उनके बेटे का नाम सर्बूजी है।

24 अगस्त 2004 को बुला चौधरी ने अपने करियर के उस विशेष मुकाम को पूरा किया।

जब 24 अगस्त, 2004 को उन्होंने श्रीलंका में तलाईमन्नार से तमिलनाडु के घनुष्कोटि तक की पाल्क स्ट्रेट की 40 कि.मी. दूरी 13 घंटे 54 मिनट में तैरकर तय की। उस समय वह 34 वर्ष की थीं ।

उनके तैराकी के दौरान समुंदर में बहुत भयानक हो गया था।

तेज हवाएं चलने लगी और 1 किलोमीटर तक उन्हें बारिश का सामना करना।

गिनीज बुक में रिकॉर्ड

1989 में इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था।

इसके बाद में बुला ने अपनी तैराकी को फिर से दोहराते हुए 1999 में दोबारा इंग्लिश चैनल पार किया।

वह दो बार इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनी।

बुला चौधरी लंबी दूरी की तैराकी करने के लिए कमर कस कर तैयार हो गई।

उन्होंने तय किया कि वह लंबी दूरी की तैराकी पूरी करके रिकॉर्ड बनाएगी और उन्होंने अगस्त 2000 में जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (स्पेन) की। उनकी इस  तैराकी के समय उनके पति और कोच संजीव चक्रवर्ती और उनका 10 वर्षीय बेटा सर्बूजी उनके साथ कोलंबो आए थे। बुला चौधरी के कहने के अनुसार “यह तैराकी सातों समुद्रों में सबसे कठिन थी। सभी भारतीयों की शुभकामनाओं से मैं यह पूरी पार कर सकी और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना स्थान बना सकी”।

उनके इस तैराकी को सहारा इंडिया ने स्पॉन्सर किया था.

उपलब्धियां

पुरस्कार – बुला चौधरी की जीवनी

अंतरराष्ट्रीय  स्तर

बुला चौधरी दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के पास थी एंकरस बे से रोबिन आईलैंड पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं, जिन्होंने पांचों महाद्वीपों के समुन्द्र पार किए। उन्होंने ठंडे अन्टार्कटिका पानी में 30 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 26 मिनट में पूरी करके एक नया कीर्तिमान कायम किया। वह इस दूरी को पार करने वाली न सिर्फ प्रथम एशियाई महिला ही नहीं थीं बल्कि इतने कम समय में पार करने वाली पहली महिला भी थीं।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के समुद्र की यह तैराकी सुबह 10 बजे शुरू करके दोपहर 1:26 पर समाप्त कर दी।

उन्होंने शार्क मछलियों से भरे इस अन्टार्कटिका पानी में पहले से ही तैराकी का अभ्यास किया था।

इसी कारण वह इस अति कठिन समझी जाने वाली दूरी को तैर कर पार कर सकीं

2000 से 2004 तक

अगस्त 2004 में जब बुला ने श्रीलंका से तमिलनाडु (भारत) के बीच की पाल्कस्ट्रेट पार कर ली तब उन्होंने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा- ”यह रिकॉर्ड बनाकर मेरा सपना पूरा हो गया है।

श्रीलंका की तरफ से आधी दूरी तक हवाएं और लहरें दोनों ही भारी थीं अत: मुझे काफ़ी चैलेंज का सामना करना पड़ा। धनुष्कोटि के पास पांच किलोमीटर तक इतनी हवा और लहरें थीं कि मुझे यह दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया

”लेकिन जब मैंने अपनी मातृभूमि के किनारों को छुआ तो मैं खुशी से फूली नहीं समा रही थी, मानों मैं दुनिया के ऊपरी सिरे पर पहुंच गई हूँ, लेकिन यह सब मेरे पति व कोच संजीव चक्रवर्ती और मेरे बेटे के सहयोग से पूर्ण हो सका।”

इसे भी पढ़े – मनमोहन सिंह की जीवनी – Manmohan Singh Biography Hindi

Exit mobile version