Biography Hindi

चरणजीत सिंह चन्नी की जीवनी – Charanjit Singh Channi Biography Hindi

चरणजीत सिंह चन्नी (English – Charanjit Singh Channi) भारत के पंजाब राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री है,  वे राज्य के पहले दलित ( रामदासिया सिख) मुख्यमंत्री बने है। 2017 में चन्नी को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया। चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चरणजीत सिंह चन्नी लगातार 3 बार कांग्रेस के विधायक रहे है। 19 सितंबर 2021 को चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब का मुख्यमंत्री पद संभाला और पंजाब के नए कैप्टन बने।

चरणजीत सिंह चन्नी की जीवनी – Charanjit Singh Channi Biography Hindi

Charanjit Singh Channi Biography Hindi
Charanjit Singh Channi Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण

नामचरणजीत सिंह
पूरा नामचरणजीत सिंह चन्नी
जन्म1 मार्च 1963
जन्म स्थानभजौली, पंजाब, भारत
पिता का नाम हरसा सिंह
माता का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
जाति
रामदासिया सिख (दलित)
मुख्यमंत्री पद
19 सितंबर 2021

जन्म

चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म 1 मार्च 1963 को भजौली, पंजाब, भारत में हुआ था। उनके पिता का  नाम हरसा सिंह था।  उनकी पत्नी का नाम कमलजीत कौर है और उनके दो बेटे है, जिनका नाम नवजीत सिंह, रिदमजीत सिंह है। वर्तमान में चरणजीत सिंह चन्नी खरार, एसएएस नगर, पंजाब में रहते है।

शिक्षा

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए की है, और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून में वकालत की पढ़ाई की है। और एलएलबी से बीए किया है। पढ़ाई में चरणजीत सिंह मेधावी छात्र रहे होंगे।

करियर

Charanjit Singh Channi तीन बार पार्षद रहे। वे दो बार नगर परिषद खरड़के प्रधान रहे। 2007 में चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चरणजीत सिंह चन्नी लगातार 3 बार कांग्रेस के विधायक रहे है।

2012 व 2017 में  लगातार कांग्रेस के टिकट से जीते। 2012 के चुनावों में वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3659 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। 2015 में कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाकर चन्नी को बनाया। 2017 में  उन्होने पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया। वर्तमान में चन्नी के पास तकनीकि शिक्षा, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, इम्पलाइ जनरेशन, टूरिज्म व कल्चर अफेयर विभाग था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद 19 सितंबर 2021 में उनको राज्यपाल हरि सिंह रावत ने पंजाब का मुख्यमंत्री घोषित किया।

विवादों से नाता

  • ज्योतिष पर विश्वास रखने वाले चन्नी ने चंडीगढ़ के सेक्टर दो स्थित अपने आवास के सामने ग्रीन बेल्ट को खत्म करके सड़क बनवा दी थी। विवाद हुआ और प्रशासन ने सड़क तोड़कर दोबारा ग्रीन बेल्ट डेवलप कर दी।
  • चरणजीत सिंह चन्नी ने हाथी पर भी सवारी की थी। चर्चा तब यह थी कि ऐसा करने से वह मुख्यमंत्री बन सकेगें।
  • चन्नी ने एक वरिष्ठ महिला आइएएस को आपतिजनक संदेश भेजे थे। अधिकारी ने शिकायत भी की थी। वह काफी विवाद में रहे।
  • पटियाला से जुड़े दो अधिकारियों के तबादले का फ़ैसला सिक्का उछाल कर दिया था।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close