Biography Hindi

चेतन भगत की जीवनी – Chetan Bhagat Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको चेतन भगत की जीवनी – Chetan Bhagat Biography Hindi के बारे में बताएगे।

चेतन भगत की जीवनी – Chetan Bhagat Biography Hindi

चेतन भगत की जीवनी
चेतन भगत की जीवनी

(English – Chetan Bhagat)चेतन भगत मशहूर उपन्यास लेखक और प्रेणादायक वक्ता हैं।

वे अपने प्रसिद्ध नोवल्स के लिए सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी जाने जाते है।

वे यूथ,  करियर डेव्लपमेंट,और करेंट अफेयर्स  पर भी कॉलम लिखते है

साथ ही वे TheTimes of India और दैनिक भास्कर के लिए भी लेख लिखते है।

उनकी पहली उपन्यास ‘फाइव पोइंट समवन’ जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ गुड़गांव के एक ‘कॉल-सेंटर’ पर आधारित थी।

संक्षिप्त विवरण

 

नामचेतन भगत
पूरा नामचेतन भगत
जन्म22 अप्रैल 1974
जन्म स्थानदिल्ली
पिता का नाम –
माता का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू

जन्म – चेतन भगत की जीवनी

Chetan Bhagat का जन्म 22 अप्रैल 1974 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे तथा उनकी माता कृषि विभाग की सरकारी कर्मचारी थी।

1998 में उन्होने तमिलनाडु की रहने वाली अनुषा सूर्यानारायण से शादी की।

वो उनकी क्लासमेट भी रह चुकी है। इनके दो बच्चे भी है।

शिक्षा

इनकी प्रारंभिक शिक्षा धौलाकुआं, नई दिल्ली के सेना पब्लिक स्कूल (1978-1991) में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री आई.आई.टी. (1991-1995) से पूरी करने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की।

करियर

Chetan Bhagat सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासों के लेखक है, जिनमे फाइव पॉइंट समवन (2004), वन नाईट @ द कॉल सेंटर (2005), द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ (2008), 2 स्टेट्स (2009), रेवोलुशन 2020 (2011), व्हाट यंग इंडिया वांट्स (2012), हाफ गर्लफ्रेंड (2014) और मेकिंग इंडिया ऑसम (2015) शामिल है. ये सभी किताबे बाजार में आते ही प्रसिद्धि के सातवे आसमान पर पहोच गयी थी. उनकी किताबो में से 4 पर तो बॉलीवुड फिल्म भी बनाई गयी है, उन फिल्मो के नाम आमिर खान की ३ इडीयट्स, काई पो चे!, 2 स्टेट्स और हेल्लो है.

2008 में न्यू यॉर्क टाइम्स ने भगत को “भारतीय इतिहास का सर्वाधिक बिकने वाला अंग्रजी भाषा का उपन्यासकार बताया”। टाइम्स पत्रिका ने चेतन भगत को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगो में से एक बताया।

Chetan Bhagat 2008 में प्रदर्शित हिन्दी फिल्म हैलो के स्क्रिप्ट राइटर भी हैं, जो उन्ही के उपन्यास वन नाईट एट दी कॉल सेंटर पर आधारित है।

2009 में ही राइटिंग में ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने के लिये उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग को छोड़ दिया।

2014 में सलमान खान की फिल्म किक से उन्होंने अपने स्क्रीनप्ले करियर की शुरुवात की थी।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स में चेतन भगत का कॉलम भी है।

वे वौइस् ऑफ़ इंडिया (Voice Of India) स्टार एंकर हंट के निर्णायक भी थे।

Chetan Bhagat ने ABP न्यूज़ पर 7 RCR को भी होस्ट किया था जिसे 11 जनवरी 2014 को दिखाया गया था। उनके इस कार्यक्रम में भारत के प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट की जीवनियो की बताया जाता था.

प्रमुख कृतियाँ – चेतन भगत की जीवनी

  • फ़ाइव पोइंट समवन
  • वन नाइट एट कॉल सेंटर
  • द 3 मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ़
  • 2 स्टेट्स
  • रिवाल्यूशन 2020
  • हाफ़ गर्लफ़्रेड

 पुरस्कार

  • भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार का पदक प्रदान किया।
  • society young achiever award in 2004
  • publisher’s recognition award in 2005
  • Bhagat in Time mangazine’s list of warld’s 100 most lnfluential people 2010
  • Filmfare Award for Best Screenplay 2014 – Kai Po Che
  • CNN-IBN Indian of the year in Entertainment in 2015

विचार

  1. अब मैं यह कोशिश कर रहा हूँ की पाठकों के लिए प्रत्येक पेज को सम्मोहक बनाऊँ जिससे वे पुस्तक में लीन हो जाये।
  2. दुनिया के सबसे समझदार व्यक्ति और सबसे बेवकूफ व्यक्ति दोनों हमारे भीतर है. सबसे बड़ी बात तो यह है की तुम ये नहीं बता सकते की तुम कौन हो।
  3. मुझे यह लगता है की मैं मूल आवाजों से मिल पाया. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात है की मुझे तुम्हें बताने के लिए एक कहानी तो चाहिए ही।
  4. मैं दिल से एक पूंजीवादी हूँ और मुझे इस तरह के व्यावसायीकरण से कोई समस्या नहीं है, मैं विश्वास करता हूँ की जब शिक्षा एक लाभदायक व्यवसाय बन जाता है, तो यह ठीक है, लेकिन जब यह भ्रष्ट हो जाता है तो यह ठीक नहीं है।
  5. जब एक महिला आपके जीवन में आती है तो चीजें अपने आप सन्तुलित होने लगती है।
  6.  एक बुद्धिमान व्यक्ति प्यार में मूर्ख हो सकता है।
  7. भविष्य “शब्द” और महिलाओं का एक खतरनाक संयोजन है।
  8. ईर्ष्या एक सुखद अहसास है जब आप इसे कही पर होते हुए देखते हो।

इसे भी पढ़े – चंद्रबाबू नायडू की जीवनी – Chandrababu Naidu Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close