क्रिस्टीना कोच 2013 के वर्ग के नासा की अंतरिक्ष यात्री हैं। जो पहले अमेरिकी समोआ के एनओएए स्टेशन में चीफ थी। क्रिस्टीना अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में 288 दिनों तक रहने का नासा की ही अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन का रिकॉर्ड अपने नाम किया। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको क्रिस्टीना कोच की जीवनी – Christina Koch Biography Hindi के बारे में बताएगे।
क्रिस्टीना कोच की जीवनी – Christina Koch Biography Hindi
जन्म
क्रिस्टीना कोच का जन्म 29 जनवरी 1979 को हुआ था।उनका पूरा नाम क्रिस्टीना हामोक कोच है।
शिक्षा
क्रिस्टीना कोच ने 1997 में डरहम में उत्तरी कैरोलिना स्कूल ऑफ साइंस और मैथमैटिक्स से स्नातक किया। और इसके बाद उन्होने रेली में कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने 2001 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और 2002 में भौतिकी में विज्ञान स्नातक की दो डिग्री अर्जित की। क्रिस्टीना कोच ने 2002 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी।
करियर
क्रिस्टीना कोच 2013 के वर्ग के नासा की अंतरिक्ष यात्री हैं। जो पहले अमेरिकी समोआ के एनओएए स्टेशन में चीफ थी। वे क्रिस्टीना अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई। फ्लाइट इंजीनियर क्रिस्टीना ने 28 दिसंबर 2019 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में 288 दिनों तक रहने का नासा की ही अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे फरवरी 2020 में आइएसएस से वापस लौटेगी। वह 2019 अक्टूबर में आइएसएस से बाहर आकार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली महिलाओं की टीम में भी शामिल थी। आइएसएस में सबसे लंबें समय 340 दिन रहने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है जो 2015 -16 के दौरान अंतरिक्ष में थे।