Biography Hindi

कोलंबस की जीवनी – Columbus Biography Hindi

कोलंबस (English -Columbus) एक समुद्री-नाविक, उपनिवेशवादी, खोजी यात्री थे। क्रिस्टोफर कोलंबस ने 3 नवंबर 1493 में डोमिनिका द्वीप की खोज की।

कोलंबस की जीवनी – Columbus Biography Hindi

Columbus Biography Hindi
Columbus Biography Hindi

 

संक्षिप्त विवरण

नामकोलंबस
पूरा नामक्रिस्टोफर कोलंबस
जन्म31 अक्टूबर  1451
जन्म स्थानजेनोआ, जेनोआ गणराज्य
पिता का नामडोमेनिको कोलंबो
माता का नामसुषाना फॉन्टानरोसा (Susanna Fontanarossa)
राष्ट्रीयता
धर्म
जाति

जन्म

Columbus का जन्म 31 अक्टूबर 1451 को जेनोआ, जेनोआ गणराज्य हुआ था। उनका पूरा नाम क्रिस्टोफर कोलंबस था।

उनके पिता का नाम डोमेनिको कोलंबो तथा उनकी माता का नाम सुषाना फॉन्टानरोसा (Susanna Fontanarossa) था। उनके तीन भाई और एक बहन थी। जिनका नाम बार्टोलोमो, गियोवन्नी पेलेग्रिनो, जियाकोमो और बहन बियानचिनेटा था।

उनकी पत्नी का नाम फिलीपा मोनिज़ पेरेस्ट्रेलो था।

भारत खोजने की इच्छा

Columbus ने पुर्तगाल के राजा जॉन द्वितीय के सामने भारत की खोज करने का प्रस्ताव रखा। दरअसल कोलंबस को लग रहा था कि, पुर्तगाल पूर्व में व्यापार और उपनिवेश की संभावनाओं को तलाश रहा है। कोलंबस की योजना को पुर्तगाल के विद्वानों ने असंभव करार देते हुए उसे सपनो में रहने की संज्ञा दे दी। लिहाजा कोलंबस स्पेन चला गया। कहते हैं इंतजार कभी-कभी इतना लंबा हो जाता है कि उम्मीदें डावांडोल हो जाती है। Columbus भी निराश हो रहा था, उसका धैर्य टूटने लगा था। इटली के नाविक कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 3 अगस्त 1492 को रवाना हुआ।

कोलंबस की प्रथम समुद्री यात्रा

Columbus ने अपनी प्रथम यात्रा 3 अगस्त 1492 को स्पेन के पालोस बंदरगाह से शुरु की। उस दिन बंदरगाह की रंगत कुछ और ही थी। स्पेन के राजा-रानी समेत हजारों लोग उस दिन एक ऐसे अभियान को हरी झंडी दिखाने आये थे, जो अगर कामयाब हो जाता तो आने वाले सालों में पूरे स्पेन की किस्मत बदल सकता था। बंदरगाह पर जो जहाज निकले थे उनका नाम था – सांता मारिया,नीना, और पेंटा सफर के दौरान कोलंबस अपनी यात्रा का विवरण लिखता रहा।

कोलंबस की जीवनी - Columbus Biography Hindi

6 सितंबर को जहाज अफ्रीका के समीप केनेर द्वीप पहुँचा। एक महीना बीतते -बीतते भोजन का समान खत्म होने लगा था। बरहाल कोलंबस अपने साथियों का मनोबल बढाते हुए निरंतर यात्रा कर रहा था। आखिरकार लम्बी यात्रा के बाद 10 अक्टूबर को यात्रा के सत्तर दिन पूरे हो गये तब उन्हें एक चिड़िया उड़ती नज़र आई, लगा की गल्फ की खाड़ी आ पहुंची है।

यात्रा

  • Columbus की पहली यात्रा 3 अगस्त 1492 से 15 मार्च  1493 तक चली।
  • उनकी दूसरी यात्रा 25 सितंबर 1493 से  11जून 1496 तक रही।
  • इसके बाद तीसरी यात्रा 30 मई 1498 से 25 नवंबर 1500 तक
  • और उनकी चौथी यात्रा 9 मई 1502 से नवंबर 1504 तक चली।

मृत्यु

Columbus की 54 वर्ष की आयु में 20 मई 1506 को वलाडोलिड, क्राउन ऑफ केस्टाइल को मृत्यु हो गई।

अन्य जानकारी

  • कोलंबस का जन्म 31 अक्टूबर 1451 को जेनोआ, जेनोआ गणराज्य हुआ था।
  • इटली के नाविक Columbus ने तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 3 अगस्त 1492 को रवाना हुआ।
  • क्रिस्टोफर कोलंबस ने 3 नवंबर 1493 में डोमिनिका द्वीप की खोज की।
  • प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में 1498 को उतरा।
  • Columbus 18 सितंबर 1502 में कोस्टारिका पहुँचे।
  • क्रिस्टोफर कोलंबस की मृत्यु 20 मई 1506 को हुई।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close