जीवनी हिंदी

देवेन वर्मा की जीवनी – Deven Verma Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको देवेन वर्मा की जीवनी – Deven Verma Biography Hindi के बारे में बताएगे।

देवेन वर्मा की जीवनी – Deven Verma Biography Hindi

देवेन वर्मा  भारतीय सिनेमा में हिन्दी फ़िल्मों के जाने -माने हास्य अभिनेता थे।

उन्होने फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए मजबूर कर दिया था

1961 में आई फिल्म धर्मपुत्र से हिन्दी सिनेमा में कदम रखा।

उन्होने अंगूर, हलचल, गोलमाल, खट्टा मीठा, कोरा कागज, कभी कभी जैसी लगभग 149 फ़िल्मों में काम किया।

देवेन अशोक कुमार के दामाद थे। दाना पानी, बेशरम, बड़ा कबूतर और नादान जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

उन्हे तीन बार फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड से नवाजा गया।

जन्म

देवेन वर्मा का जन्म 23 अक्टूबर 1937 को कच्छ, गुजरात में हुआ था और उनका पालन-पोषण पुणे में हुआ था।

उनके पिता बलदेव सिंह वर्मा का चांदी का कारोबार था।

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय अशोक कुमार की बेटी रूपा गांगुली से शादी की।

शिक्षा – देवेन वर्मा की जीवनी

देवेन वर्मा ने राजनीति और समाजशास्त्र में ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि नोरोज वाडिया कॉलेज फॉर आर्ट्स एंड साइंस, पुणे विश्वविद्यालय से 1953 से लेकर 1957 में अध्ययन की।

करियर

उन्होने 1961 में आई फिल्म धर्मपुत्र से हिन्दी सिनेमा में कदम रखा। यह फिल्म बी. आर. चोपड़ा के बैनर तले फ़िल्म बनीथी। इसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फ़िल्म में उनका छोटा-सा रोल था, जिस पर किसी ने अधिक ध्यान नहीं गया।

1964 में आई फ़िल्म ‘सुहागन’ में उनके अभिनय पर निर्माताओं की नजरें इनायत हुईं। ‘देवर’ फ़िल्म में उनका निगेटिव रोल था, तो दूसरी फ़िल्म ‘मोहब्बत जिंदगी है’ में उन्होंने हास्य भूमिका निभाई। दोनों फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई।

यह समय देवेन वर्मा के लिए निर्णायक था। उन्हें कॉमेडी या खलनायकी में से किसी एक को चुनना था। उन्होंने कॉमेडी की ओर अपनी दिलचस्पी दिखाई।

देवेन वर्मा के अभिनय की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि वे बड़ी आसानी से किरदार को अपने अंदर उतार लेते थे। वह फ़िल्मी जीवन में सिर्फ अभिनय करने ही नहीं आए थे। उन्हें निर्माता-निर्देशक बनकर अपनी अतिरिक्ति ऊर्जा को भी दर्शाना था।

फिल्में

धर्मपुत्र 1961आज और कल 1963 गुमराह 1963
सुहागन 1964  कव्वाली की रात 1964अनुपमा 1966
खामोशी 1970गुड्डी 1971बुड्ढा मिल गया 1971
मेरे अपने 1971अन्नदाता 1972धुंध 1973
कोरा कागज 1974चोरी मेरा काम 1975कभी कभी 1976
चोर के घर चोर 1978गोलमाल 1979लोक परलोक 1979
सौ दिन सास के 1980जुदाई 1980कुदरत 1981
ले‍डिस टेलर 1981सिलसिला 1981अंगूर 1982
रंग बिरंगी 1983झूठी 1986चमत्कार 1992
क्या कहना 2000खट्टा मीठा 1977

पुरस्कार – देवेन वर्मा की जीवनी

मृत्यु

देवेन वर्मा की मृत्यु 77 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने के कारण 2 दिसम्बर, 2014 को हुआ।

इसे भी पढ़े – रवीना टंडन की जीवनी – Raveena Tandon Biography Hindi

Exit mobile version