धर्मवीरा हरियाणा के पहले राज्यपाल थे। धर्मवीरा, ओबीई, आईसीएस पंजाब, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक और भारत सरकार के एक पूर्व कैबिनेट सचिव के गवर्नर थे।1 नवंबर 1966 से 14 सितंबर 196७ तक उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल के पद पर कार्य किया। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको धर्मवीरा की जीवनी – Dharma Vira Biography Hindi के बारे में बताएंगे।
धर्मवीरा की जीवनी – Dharma Vira Biography Hindi
जन्म
धर्मवीरा का जन्म 20 जनवरी 1906 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हुआ था। धर्मवीरा जी का विवाह दयावंती गंगा से 1932 में हुआ था।
शिक्षा
धर्मवीरा के प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद से हुई और फिर उच्च शिक्षा के लिए वे लंदन चले गए।
करियर
धर्मवीरा जी भारत के पंजाब, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के राज्यपाल रह चुके हैं। धर्मवीरा जी भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे हरियाणा के पहले राज्यपाल भी थे।
सम्मान
1999 में धर्मवीरा जी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
मृत्यु
धर्मवीरा जी की 16 सितंबर 2000 को मृत्यु हो गई थी।