Biography Hindi

दिव्यंका त्रिपाठी की जीवनी – Divyanka Tripathi Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको दिव्यंका त्रिपाठी की जीवनी – Divyanka Tripathi Biography Hindi के बारे में बताएंगे।

दिव्यंका त्रिपाठी की जीवनी – Divyanka Tripathi Biography Hindi

दिव्यंका त्रिपाठी की जीवनी

दिव्यंका त्रिपाठी एक टेलीविजन व्यवसाय में काम करने वाले भारतीय अभिनेत्री हैं।

वे टेलीविज़न व्यवसाय की सबसे जानी-मानी लोकप्रिय हस्तियों में से एक है।

ज़ी टीवी के धारावाहिक ‘बनू मैं तेरी दुल्हन‘ में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाने पर उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है।

जन्म

दिव्यंका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था।

उनके पिता का नाम नरेंद्र त्रिपाठी और उनकी माँ का नाम नीलम त्रिपाठी है

।उनके एक भाई और एक बहन भी है।

8 जुलाई 2016 को वे विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

दिव्यंका त्रिपाठी की ऊंचाई 5’5″है।

शिक्षा

दिव्यंका त्रिपाठी की स्कूली शिक्षा कार्मेल कान्वेंट स्कूल,भोपाल और कॉलेज की पढ़ाई ‘नूतन कॉलेज’ भोपाल से हुई थी। दिव्यंका त्रिपाठी ने उत्तरकाशी में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोहण कोर्स और राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग कोर्स किया था। उन्होने राइफलफरी में स्वर्ण पदक भी मिला है।

करियर और अवॉर्ड -दिव्यंका त्रिपाठी की जीवनी

  • दिव्यंका त्रिपाठी ने भोपाल में आकाशवाणी से बतौर एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
  • 2003 में ‘पेंटीन जी क्वीन’ में ‘मिस ब्यूटीफुल स्किन’ का पुरस्कार विजेता था।
  • 2004 में दिव्यंका ने “बेस्ट सिने स्टार की खोज” ने भाग लिया था। जिसमें उन्हें ‘भोपाल जोन’ से विजेता घोषित किया गया।
  • 2004 में ‘मिस भोपाल’ के ताज से नवाजा गया उन्होंने अपना टेलीविजन करियर दूरदर्शन से शुरू किया था।
  • लेकिन उन्हें पहचान जी टीवी के शो “बनू मैं तेरी दुल्हन” से मिली उन्होंने सीरियल के लिए बहुत सारे पुरस्कार भी जीते हैं
  • इसके बाद में उन्होंने ‘मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले’ में ‘रश्मि शर्मी’ का किरदार भी निभाया।
  • 2013 से ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभा रही है जो कि एक डेंटिस्ट है। इस रोल के लिए उन्हें काफी सारे पुरस्कार मिले जैसे ‘बोरो प्लस बेस्ट एक्टर इन अ लीड रोल’ “लायनस गोल्ड अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल”। 2014 में उन्हें शान-ऐ-भोपाल अवार्ड मिला।
  • 2016 में उन्हें स्टार परिवार अवॉर्ड्स में छह पुरस्कार मिले।दिव्यंका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है

धारावाहिक

  • “बनू मैं तेरी दुल्हन” में दिव्या और विद्या के रूप में  2006- ज़ी टीवी
  • “ये है मोहब्बतें” में इशिता भल्ला के रूप में- 2013-स्टार प्लस

इसे भी पढ़े बैरिस्टर छेदीलाल की जीवनी – Barrister Thakur Chhedilal Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close