Biography Hindi

एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी – Elizabeth Alexandra Mary(Elizabeth II) Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी – Elizabeth Alexandra Mary(Elizabeth II) Biography Hindi के बारे में बताएंगे।

एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी – Elizabeth Alexandra Mary(Elizabeth II) Biography Hindi

एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी

महारानी एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के नाम से जाना जाता है।

वह 21 अप्रैल 2019 को 93 वर्ष की हो चुकी है।

उनका राज्यभिषेक 6 फरवरी 1952 को हुआ।

वह ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल प्रदेश की महारानी है।

राष्ट्रमंडल प्रदेश में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ,जमैका समेत 16 देश शामिल है।

वह विश्व की सबसे वृद्ध और सबसे लंबे शासन काल की शासक है।

9 सितंबर, 2015 को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को भी तोड़ा था।

जन्म

महारानी एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।

उनके पिता का नाम प्रिंस अल्बर्ट और उनकी माता का नाम माता बोज़ लियोन था।

इसके बाद के समय में उनके पिता महाराज बने और उन्हे जॉर्ज षष्ठम के नाम से जाने जाने लगे।

एलिजाबेथ द्वितीय का पूरा नाम ‘ऐलिज़ाबेथ ऐलेक्ज़ान्ड्रा मैरी’ था, लेकिन घर में उन्हे प्यार से ‘लिलीबट’  कहा जाता था।

द्वितीय विश्व युद्ध के समय एलिजाबेथ की आयु तेरह वर्ष थी।

युद्ध के समय बी.बी.सी. के रेडियो कार्यक्रम ‘एक घंटा बच्चों का’ में अन्य बच्चों को अपने प्रसारित कार्यक्रम से
एलिजाबेथ ने हिम्मत बँधाई थी।

युद्ध के दौरान उन्होंने बर्कशायर, वींडज़र महल में निवास किया था।

यहीं पर उनकी मुलाकात राजकुमार फ़िलिप से हुई।

मुलाकात के बाद राजकुमार फिलिप नौसेना सेवा के लिए चले गये और एलिजाबेथ उन्हें पत्र लिखती रहीं।

इसके बाद में 1947 में उनका विवाह राजकुमार फ़िलिप से हुआ था।

इसके बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को चार संताने हुई उनके नाम इस प्रकार है –

  • एलिजाबेथ द्वितीय वर्ष14 नवम्बर 1948 को उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स का जन्म हुआ
  • इसके बाद 1950 में राजकुमारी ऐन, के जन्म के बाद महारानी एलिजाबेथ वर्ष 1951 तक माल्टा में भी रहीं, जहाँ उनके पति फ़िलिप सेना में कार्यरत थे।
  • 1960 में राजकुमार ऐंड्रू,
  • 1964 में राजकुमार एडवर्ड का जन्म हुआ।
  • 1969 में एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रिंस चार्ल्स को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया और उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि दी। प्रिंस चार्ल्स ने 1981 में 19 वर्ष की डायना स्पेंसर के साथ विवाह किया।

शिक्षा – एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी

एलिजाबेथ अलेक्जेंड्रा की शिक्षा महल में ही पूरी हुई।

उन्हें इतिहास पढ़ाने वाले अध्यापक का नाम सी. एह. के. मार्टेन था जो कि ‘इटन कॉलेज’ में लेक्चरर थे।

एलिजाबेथ ने धार्मिक शिक्षा ‘आर्चबीशप ऑफ़ केंटरबरी’ से प्राप्त की थी। एलिजाबेथ ने इतिहास के अलावा फ्रेंच, गणित, भूगोल जैसे विषयों के साथ-साथ नृत्य, गायन एवं कला में भी महारत हासिल की।

शासन काल

एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में जब केन्या, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड की यात्रा पर थी, तब अचानक उनके पिता की मृत्यु हो गई. इसके बाद 6 फरवरी 1952 की रात को उन्हें ब्रिटेन की महारानी घोषित कर दिया गया।

2 जून 1953 को वेस्टमिंस्टर एबी में एलिजाबेथ द्वितीय की विधिवत ताजपोशी हुई। यह इतिहास में पहला एक ऐसा समारोह था जिसका टेलीविजन पर प्रसारण किया गया।

सन 1957 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महसभा को राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधि के तौर पर संबोधित किया।

एलिजाबेथ द्वितीय सन 2002 में  महारानी के रूप में अपने 50 साल पूरे किए और उन्होंने अपने राष्ट्रमंडल प्रजाभूमि के तहत आने वाले सभी 16 देशों की यात्राएं की। सन 2010 में उन्होंने दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। .

 धमकियां और विवाद

  • एलिजाबेथ द्वितीय पर 1981 में उनके जन्म दिवस समारोह में बकिंघम पैलैस के पास एक किशोर ने बंदूक से हमला किया। इसके अगले ही साल एक अन्य युवक उनके बेडरूम में घुस गया। खुशकिस्मती यह रही कि इन दोनों ही हमलों में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
  • 1997 में प्रिंसेस डायना की एक हादसे में मौत हो गई. जिसके बाद एलिजाबेथ द्वितीय को खामोश रहने के लिए लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

अन्य जानकारी

  • एलिजाबेथ द्वितीय ने कई देशों की यात्राएं की है लेकिन उनके पास पासपोर्ट नहीं है।
  •  एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने विवाह की ड्रेस खरीदने के लिए राशन के कूपनों का प्रयोग किया था क्योंकि इंग्लैण्ड उन दिनों तंगी के दौर से गुजर रहा था।
  •  एलिजाबेथ द्वितीय को कुत्ते पालने का भी शौक है।
  •  एलिजाबेथ द्वितीय को खाली के समय मिस्ट्री नाॅवल्स पढ़ने और टीवी पर रेसलिंग देखने का शौक है.
  •  एलिजाबेथ द्वितीय की कुल निजी संपत्ति 550 मिलियन डाॅलर है।

पुस्तक – एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी

  • The Queen’s Speech: Conservative Contact Programme September 1970 -1970
    1970
  • Monarchy: A Series of Papers Delivered to the Temenos Academy Published to Mark the Golden Jubilee of Her Majesty Queen Elizabeth II -2002
  • Thirteen Facets: Essays to Celebrate the Silver Jubilee of Queen Elizabeth the Second, 1952-1977 -1978
  • A Queen Speaks to Her People: A Complete Record of Her Majesty’s Christmas Messages to the Commonwealth from 1952 to 1976; Also Her Majesty’s Silver Jubilee Address -1977

Read This सूरज भान की जीवनी – Suraj Bhan Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close