जीवनी हिंदी

एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी – Elizabeth Alexandra Mary(Elizabeth II) Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी – Elizabeth Alexandra Mary(Elizabeth II) Biography Hindi के बारे में बताएंगे।

एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी – Elizabeth Alexandra Mary(Elizabeth II) Biography Hindi

महारानी एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के नाम से जाना जाता है।

वह 21 अप्रैल 2019 को 93 वर्ष की हो चुकी है।

उनका राज्यभिषेक 6 फरवरी 1952 को हुआ।

वह ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल प्रदेश की महारानी है।

राष्ट्रमंडल प्रदेश में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ,जमैका समेत 16 देश शामिल है।

वह विश्व की सबसे वृद्ध और सबसे लंबे शासन काल की शासक है।

9 सितंबर, 2015 को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को भी तोड़ा था।

जन्म

महारानी एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।

उनके पिता का नाम प्रिंस अल्बर्ट और उनकी माता का नाम माता बोज़ लियोन था।

इसके बाद के समय में उनके पिता महाराज बने और उन्हे जॉर्ज षष्ठम के नाम से जाने जाने लगे।

एलिजाबेथ द्वितीय का पूरा नाम ‘ऐलिज़ाबेथ ऐलेक्ज़ान्ड्रा मैरी’ था, लेकिन घर में उन्हे प्यार से ‘लिलीबट’  कहा जाता था।

द्वितीय विश्व युद्ध के समय एलिजाबेथ की आयु तेरह वर्ष थी।

युद्ध के समय बी.बी.सी. के रेडियो कार्यक्रम ‘एक घंटा बच्चों का’ में अन्य बच्चों को अपने प्रसारित कार्यक्रम से
एलिजाबेथ ने हिम्मत बँधाई थी।

युद्ध के दौरान उन्होंने बर्कशायर, वींडज़र महल में निवास किया था।

यहीं पर उनकी मुलाकात राजकुमार फ़िलिप से हुई।

मुलाकात के बाद राजकुमार फिलिप नौसेना सेवा के लिए चले गये और एलिजाबेथ उन्हें पत्र लिखती रहीं।

इसके बाद में 1947 में उनका विवाह राजकुमार फ़िलिप से हुआ था।

इसके बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को चार संताने हुई उनके नाम इस प्रकार है –

शिक्षा – एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी

एलिजाबेथ अलेक्जेंड्रा की शिक्षा महल में ही पूरी हुई।

उन्हें इतिहास पढ़ाने वाले अध्यापक का नाम सी. एह. के. मार्टेन था जो कि ‘इटन कॉलेज’ में लेक्चरर थे।

एलिजाबेथ ने धार्मिक शिक्षा ‘आर्चबीशप ऑफ़ केंटरबरी’ से प्राप्त की थी। एलिजाबेथ ने इतिहास के अलावा फ्रेंच, गणित, भूगोल जैसे विषयों के साथ-साथ नृत्य, गायन एवं कला में भी महारत हासिल की।

शासन काल

एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में जब केन्या, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड की यात्रा पर थी, तब अचानक उनके पिता की मृत्यु हो गई. इसके बाद 6 फरवरी 1952 की रात को उन्हें ब्रिटेन की महारानी घोषित कर दिया गया।

2 जून 1953 को वेस्टमिंस्टर एबी में एलिजाबेथ द्वितीय की विधिवत ताजपोशी हुई। यह इतिहास में पहला एक ऐसा समारोह था जिसका टेलीविजन पर प्रसारण किया गया।

सन 1957 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महसभा को राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधि के तौर पर संबोधित किया।

एलिजाबेथ द्वितीय सन 2002 में  महारानी के रूप में अपने 50 साल पूरे किए और उन्होंने अपने राष्ट्रमंडल प्रजाभूमि के तहत आने वाले सभी 16 देशों की यात्राएं की। सन 2010 में उन्होंने दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। .

 धमकियां और विवाद

अन्य जानकारी

पुस्तक – एलिजाबेथ एलेग्जेंड्रा मैरी (एलिजाबेथ द्वितीय) की जीवनी

Read This सूरज भान की जीवनी – Suraj Bhan Biography Hindi

Exit mobile version