जीवनी हिंदी

गिरिजा प्रसाद कोइराला की जीवनी – Girija Prasad Koirala Biography

आज इस आर्टिकल हम आपको गिरिजा प्रसाद कोइराला की जीवनी – Girija Prasad Koirala Biography Hindi के बारे में बताएगे।

गिरिजा प्रसाद कोइराला की जीवनी – Girija Prasad Koirala Biography Hindi

गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री थे।

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष कोइराला चार बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे।

उन्होने हमेशा भारत और नेपाल के मैत्री संबंध मजबूत रखने के लिए प्रयास किए थे।

कोइराला नेपाल में बहुदलीय राजनीति की शुरूआत, राजशाही की समाप्ति और पूर्ण लोकतंत्र की स्थापना करने के लिए हुए आंदोलनों में सदैव अग्रणी रहे थे।

इसके साथ ही देश में माओवादियों को शांति की राह पर लाने में भी उन्होंने महती भूमिका अदा की थी।

उनकी बेटी सुजाता कोइराला नेपाल सरकार में उप प्रधानमंत्री हैं।

जन्म

गिरिजा प्रसाद कोइराला का जन्म 20 फरवरी 1925 को सहरसा, ब्रिटिश इंडिया (भारत) में हुआ था।

उनकी पत्नी का नाम सुषमा कोइराला है।

उनकी बेटी का नाम सुजाता कोइराला है जोकि नेपाल सरकार में उप प्रधानमंत्री हैं।

शिक्षा

गिरिजा प्रसाद कोइराला की पढ़ाई-लिखाई भी भारत में ही हुई।

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की।

करियर – गिरिजा प्रसाद कोइराला की जीवनी

कोइराला नेपाल के उन नेताओं में से थे, जिन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

वे आजीवन भारत के साथ अच्छे संबंधों के पक्षधर रहे।

नेपाल में उनका परिवार बिराटनगर में रहता था।

वहां उन्होंने 1947 से 1948 में बिराटनगर जूट मिल के मजदूरों के हक के लिए जोरदार अभियान चलाया।

यह अभियान ही उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत रही।

1948 में उन्होंने नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना की और चार साल बाद नेपाली कांग्रेस के मोरङ्ग जिला प्रमुख बने।

नेपाल में 1959 में हुए पहले लोकतांत्रिक चुनाव में कोइराला के भाई बी. पी. कोइराला और उनकी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली। लेकिन राजा महेन्द्र वीर विक्रम शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने कोइराला को गिरफ्तार कर लिया।

गिरिजा प्रसाद कोइराला को सात साल जेल में रहना पड़ा। 1968 में कोइराला निर्वासन में भारत चले गए। करीब ग्यारह साल बाद1989 में उन्होंने स्वदेश वापसी की। लगातार संघर्ष झेलते हुए 1991 में वह प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए।

कोइराला कुल चार बार देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने 21 दिसंबर 1998 में इस्तीफ़ा दिया। सन् 1991से 1994, 1998 से 1999, 2000 से 2001और 2006 से 2008 तक उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। मई 2008 में वह अंतरिम सरकार के कार्यकारी प्रधानमंत्री भी बने।

मृत्यु – गिरिजा प्रसाद कोइराला की जीवनी

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की 85 वर्ष की आयु में 20 मार्च, 2010 को उनकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़े – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जीवनी – Bankim Chandra Chattopadhyay Biography Hindi

Exit mobile version