जीवनी हिंदी

गुरनाम सिंह की जीवनी – Gurnam Singh Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको गुरनाम सिंह की जीवनी – Gurnam Singh Biography Hindi के बारे में बताएगे।

गुरनाम सिंह की जीवनी – Gurnam Singh Biography Hindi

गुरनाम सिंह की जीवनी
गुरनाम सिंह की जीवनी

 

(English – Gurnam Singh)गुरनाम सिंह भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री थे।

वे दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

संक्षिप्त विवरण

नामगुरनाम सिंह
पूरा नाम, अन्य नाम
गुरनाम सिंह ग्रेवाल
जन्म25 फरवरी, 1899
जन्म स्थान नारंगवाल गाँव, जिला लुधियाना, पंजाब
पिता का नाम
माता  का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
मृत्यु
मृत्यु  स्थान
31 मई, 1973

नई दिल्ली

मृत्यु कारण
हवाई दुर्घटना

जन्म – गुरनाम सिंह की जीवनी

गुरनाम सिंह का जन्म 25 फरवरी, 1899 को नारंगवाल गाँव, जिला लुधियाना, पंजाब में हुआ था।

उनका विवाह डॉ. संत कौर के साथ हुआ।

शिक्षा

गुरनाम सिंह जी ने फ़ॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज, लाहौर और मिडिल टेम्पल, लंदन से अपनी शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय की हॉकी टीम की कप्तानी की।

करियर

उन्होने लायलपुर (वर्तमान फ़ैसलाबाद, पाकिस्तान) में कानून का अभ्यास किया।

इसके बाद में गुरनाम सिंहने वहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

पंजाब के विभाजन के दौरान, सिंह पंजाब, भारत चले गए।

उन्हें 1950 में PEPSU और पंजाब उच्च न्यायालयों का न्यायाधीश बनाया गया था।

वह 1959 में इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे

राजनीतिक करियर – गुरनाम सिंह की जीवनी

1959 में, वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। 1962 में, वे रायकोट से पंजाब विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इंदर मोहन सिंह को हराया।

अकाली दल के अध्यक्ष संत फतेह सिंह ने गुरनाम सिंह को पार्टी के विधायक दल का प्रमुख बनाया। उन्होंने 1962 से 1967 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया।

1967 में, उन्होंने किला रायपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, जिसका उन्होंने 1969 में भी बचाव किया। 1967 में वे पंजाब के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने।

उन्होंने अकाली दल, जनसंघ और कम्युनिस्टों की गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। हालांकि, उनकी सरकार पूर्ण कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। वह 1969 में फिर से मुख्यमंत्री बने। बाद में उन्होंने कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया

कार्यकाल

वह शिरोमणि अकाली दल के प्रथम राजनीतिज्ञ थे गुरनाम सिंह जी दो बार पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहे।

वे 8 मार्च, 1967 से 25 नवंबर 1967 तक तथा इसके बाद वे 17 फरवरी, 1969 से 27 मार्च, 1970 तक इस पद पर रहे।

मृत्यु – गुरनाम सिंह की जीवनी

गुरनाम सिंह की मृत्यु 31 मई, 1973 को एक हवाई दुर्घटना में हुई।

इसे भी पढ़े – 25 फरवरी का इतिहास – 25 February History Hindi

Exit mobile version