हरकोर्ट बटलर (English – Harcourt Butler) उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल थे। वे 1921 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने और इस पद पर 1922 तक रहे।
हरकोर्ट बटलर की जीवनी – Harcourt Butler Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | हरकोर्ट बटलर |
पूरा नाम, अन्य नाम | सर स्पेन्सर हरकोर्ट बटलर |
जन्म | 1 अगस्त, 1869 |
जन्म स्थान | – |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
मृत्यु | 2 मार्च, 1938 |
मृत्यु स्थान | – |
हरकोर्ट बटलर का जन्म 1 अगस्त, 1869 को हुआ था। उनका पूरा नाम ‘सर स्पेन्सर हरकोर्ट बटलर’ था। उनका विवाह 1894 में फ्लोरेंस से हुआ।
शिक्षा
हरकोर्ट बटलरने हैरो तथा बालियोल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की।
करियर
1890 में वे आई.सी.एस. के लिए चयनित हुए थे। भारत में सर बटलर ने सहायक कलक्टर तथा मजिस्ट्रेट, राजस्व परिषद के संयुक्त सचिव, बंदोबस्त अधिकारी, भुखमरी आयोग के सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के वित्त सचिव एवं न्याय सचिव, लखनऊ के उपायुक्त, भारत सरकार के विदेश सचिव, गवर्नर-जनरल की कार्यकारिणी सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। हरकोर्ट बटलर 1915-1917 के मध्य बर्मा के उप-राज्यपाल रहे।
1918 में उन्हें उत्तर प्रदेश के आगरा एवं अवध का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया। 1921 में वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने और इस पद पर 1922 तक रहे।1923-1927 के मध्य वे बर्मा के राज्यपाल रहे।
हरकोर्ट बटलर 1928 में भारतीय राज्य समिति के अध्यक्ष नामित किये गये। वे नेशनल प्राविंशियल बैंक पी. एण्ड ओ. कम्पनी के निदेषक भी रहे।
मृत्यु
हरकोर्ट बटलर की मृत्यु 2 मार्च, 1938 को हुई।