जीवनी हिंदी

हरसिमरत कौर बादल की जीवनी – Harsimrat Kaur Badal Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको हरसिमरत कौर बादल की जीवनी – Harsimrat Kaur Badal Biography Hindi के बारे में बताएगे।

हरसिमरत कौर बादल की जीवनी – Harsimrat Kaur Badal Biography Hindi

हरसिमरत कौर बादल की जीवनी

(English – Harsimrat Kaur Badal)हरसिमरत कौर बादल पंजाब की राजनीति में प्रभावशाली महिला राजनीतिज्ञ हैं।

17वीं लोकसभा में वे खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री हैं।

ये भटिंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2009 से लगातार लोकसभा की सांसद हैं।

 

 

संक्षिप्त विवरण

नामहरसिमरत कौर
पूरा नाम, अन्य नाम
हरसिमरत कौर बादल
जन्म25 जुलाई, 1966
जन्म स्थानदिल्ली
पिता का नामसत्यजीत मजीठिया
माता  का नाम सुखमंजुस मजीठिया
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म – हरसिमरत कौर बादल की जीवनी

हरसिमरत कौर बादल का जन्म 25 जुलाई, 1966 को दिल्ली में हुआ था।

उनके माता पिता का नाम सत्यजीत और सुखमंजुस मजीठिया है।

हरसिमरत का विवाह सुखबीर सिंह बादल से हुआ, जो पार्टी अध्यक्ष हैं और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री भी हैं।

उनके ससुर प्रकाश सिंह बादल चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

शिक्षा

हरसिमरत कौर बादल ने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, नई दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा की। हरसिमरत कौर बादल  ने ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वे टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा धारक हैं।

पंजाब क्षेत्र में घट रहे लिंग अनुपात के विरुद्ध चलाए जा रहे नन्ही छाँ अभियान (हिंदी : नन्ही छाँव) के लिए इनका उल्लेख किया जाता है। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ 2008 में गैर सरकारी संगठन “नन्हीं छांव” शुरू कर अपने प्रयासों के लिये वे पहली बार सुर्खियों में आईं।

उन्होंने इसके अगले साल ही अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया और भटिंडा से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और 1.2 लाख मतों से जीत हासिल की।

राजनीतिक करियर

2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने फिर से भटिंडा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

उन्होंने 2009 के आम चुनावों से राजनीति में अपने करियर शुरूआत की।

वह भटिंडा से 15 वीं लोक सभा के लिए चुनी गई थी।

31 अगस्‍त 2009 वह सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर स्थायी समिति की सदस्य बनीं।

27 मई 2014 उन्हें मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण के केंद्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

6 अगस्‍त 2009 वह अनुमान पर समिति के सदस्य बने।

अन्य व्यवसाय – हरसिमरत कौर बादल की जीवनी

हरसिमरत कौर बादल के पास कृषि, मीडिया और होटल उद्योग के क्षेत्र में एक बड़ा साम्राज्य है।

वह गुड़गांव ट्राइडेंट होटल में अपना निजी ज्वैलरी व्यवसाय भी चलाती हैं।

इसके अलावा, वह एक फैशन डिजाइनर हैं।

इसे भी पढ़े – 31 जुलाई का इतिहास – 31 July History Hindi

Exit mobile version