Biography Hindi

हेमा मालिनी की जीवनी – Hema Malini Biography Hindi

हेमा मालिनी भारतीय फिल्म अभिनेत्री, नृत्यांगना,  राजनीतिज्ञ है। वे भारतीय जनता पार्टी की मथुरा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं। उन्होने लगभग चार दशक के  फिल्मी करियर में शोले, ड्रीमगर्ल, क्रांति, रज़िया सुल्तान, बाग़बान जैसी कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम किया। हेमा मालिनी को हिन्दी सिनेमा और कला जगत में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने द्वारा वर्ष 2000 पद्मश्री की प्रतिष्ठित उपाधि से भी सम्मानित किया गया। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको हेमा मालिनी की जीवनी – Hema Malini Biography Hindi के बारे में बताएगे।

हेमा मालिनी की जीवनी – Hema Malini Biography Hindi

हेमा मालिनी की जीवनी - Hema Malini Biography Hindi

जन्म

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को अम्मनकुडी, तमिलनाडु में हुआ था। उनका जन्म एक तमिलियन परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम हेमा मालिनी आर. चक्रवर्ती है। उनके पिता का नाम वी.एस.आर. चक्रवर्ती है। उनकी माँ का नाम जया चक्रवर्ती है जोकि एक फिल्म निर्माता थीं। हेमा-मालिनी की शादी बॉलीवुड के ‘माचो मैन’ अभिनेता धर्मेन्द्र से हुई हैं। उनकी दो बेटियां हैं। ईशा देओल और अहाना देओल। उनकी दोनों ही बेटियों की शादी हो चुकी हैं। सन्नी देओल और बॉबी देओल उनके दो सौतेले बेटे हैं। दोनों हैं फिल्म अभिनेता हैं।

शिक्षा

हेमा मालिनी ने चेन्नई के आंध्र महिला सभा से अपनी पढ़ाई पूरी की।

Read This -> पुरुषोत्तम दास टंडन की जीवनी – Purushottam Das Tandon Biography Hindi

करियर

रूपहले पर्दे पर हेमा ने पहली बार एक नर्तकी के रूप में पदार्पण किया। तेलुगू फ़िल्म ‘पांडव वनवासम्’ में हेमा ने एक नृत्य में पहली बार बड़े पर्दे पर अपनी झलक दिखाई, पर दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों को वे प्रभावित करने में असफल रहीं। इस तरह चार वर्षों के संघर्ष के बाद भी हेमा मालिनी को दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में अभिनय की पारी शुरुआत करने का अवसर नहीं मिल पाया। लगभग चार दशक के फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उन्हें वह दिन भी देखना पड़ा था जब एक निर्माता-निर्देशक ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि उनमें स्टार अपील नहीं है। हेमा मालिनी ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है। बाद में सत्तर के दशक में इसी निर्माता-निर्देशक ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें लेकर 1973 में (गहरी चाल) फिल्म का निर्माण किया।

हेमा की ख़ूबसूरती और नृत्य कला ने हिंदी फ़िल्मों के शोमैन राजकपूर को प्रभावित किया। राजकपूर ने उन्हें अपनी फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ में अभिनय का अवसर दिया। सपनों का सौदागर की नायिका के रूप में हिंदी फ़िल्मों को उसकी ड्रीम गर्ल की पहली झलक मिली। धीरे-धीरे हेमा मालिनी का सम्मोहन हिंदी फ़िल्मी दर्शकों के सर चढ़कर बोलने लगा और उनका नाम शीर्ष अभिनेत्री की सूची में सबसे ऊपर शुमार हो गयीं। लगभग तीन दशक तक हेमा मालिनी के अभिनय और आकर्षण का जादू तत्कालिक अभिनेत्रियों पर हावी रहा।

हेमा जी ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में सीता और गीता, प्रेम नगर अमीर गरीब, शोले, महबूबा चरस, ड्रीम गर्ल किनारा, त्रिशूल, मीरा, कुदरत नसीब क्रांति, अंधा कानून रजिया सुल्तान, रिहाई, जमाई राजा, बागबान और 2004 में बनी वीर जारा आदि शामिल हैं।

हेमा मालिनी की राजनीतिक पारी साल 1999 में शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना शुरू किया। अभी भी वह राजनीति में सक्रिय हैं। वह 2004 में सक्रिय राजनीति में आईं थी। 2004 के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया था। वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद है।

प्रमुख फिल्में

  • 1961 –  पाँडव वनवासम
  • 1968  – सपनों का सौदागर
  • 1969  – वारिस
  • 1969 –  जहाँ प्यार मिले
  • 1970  – जॉनी मेरा नाम
  • 1970  – अभिनेत्री
  • 1970  – तुम हसीन मैं जवाँ
  • 1971 –  अंदाज़
  • 1971 –  नया ज़माना
  • 1971  – तेरे मेरे सपने
  • 1971  – लाल पत्थर
  • 1972  – भाई हो तो ऐसा
  • 1972 –  बाबुल की गलियाँ
  • 1972  – गोरा और काला
  • 1972  – राजा जानी
  • 1973  – छुपा रुस्तम
  • 1973 –  जुगनू
  • 1973 –  जोशीला
  • 1973  – प्रेम पर्वत
  • 1974  – प्रेम नगर
  • 1974  – हाथ की सफाई
  • 1974  – दुल्हन
  • 1974 –  पत्थर और पायल
  • 1975  – सन्यासी
  • 1975  – खुशबू
  • 1975  – प्रतिज्ञा
  • 1975  – दो ठग
  • 1975 –  धर्मात्मा
  • 1975 –  कहते हैं मुझको राजा
  • 1975  – शोले बसंती
  • 1976 –  जानेमन
  • 1976 –  चरस
  • 1976 –  दस नम्बरी
  • 1976  – नाच उठे संसार
  • 1976 –  शराफत छोड़ दी मैंने
  • 1977  – स्वामी
  • 1977  – चाचा भतीजा
  • 1977 –  किनारा
  • 1977  – पलकों की छाँव में
  • 1978 –  दिल्लगी
  • 1978  – अपना कानून
  • 1979  – दिल का हीरा
  • 1979 – जनता हवलदार
  • 1979  – हम तेरे आशिक हैं
  • 1979  – मीरा मीरा राठोड
  • 1979 –  रत्नदीप
  • 1980  – अलीबाबा और चालीस चोर
  • 1980  – द बर्निंग ट्रेन
  • 1981  – कुदरत
  • 1981 –  मान गये उस्ताद
  • 1981  – दर्द
  • 1981  – मेरी आवाज़ सुनो
  • 1981  – आस पास
  • 1982  – राजपूत
  • 1982  – दो दिशायें
  • 1982  – फ़र्ज़ और कानून
  • 1982  – सम्राट
  • 1982  – मेहरबानी
  • 1982  – सुराग
  • 1983  – रज़िया सुल्तान
  • 1983  – तकदीर
  • 1984  – एक नई पहेली
  • 1984  – शरारा
  • 1984  – राम तेरा देश
  • 1984  – कैदी
  • 1984  – एक नया इतिहास
  • 1985  – आँधी तूफान
  • 1985  – फाँसी के बाद
  • 1985  – दुर्गा
  • 1985  – बाबू
  • 1986  – एक चादर मैली सी
  • 1987  – अंजाम
  • 1987  – जान हथेली पे
  • 1987  – सीतापुर की गीता
  • 1987  – अपने अपने
  • 1987  – कुदरत का कानून
  • 1987  – हिरासत
  • 1988  – रिहाई
  • 1988  – मुलज़िम
  • 1989  – संतोष
  • 1989  – देश के दुश्मन
  • 1990  – लेकिन
  • 1990  – नुपूर
  • 1990  – षडयंत्र
  • 1991  – हाय मेरी जान
  • 1992  – दिल आशना है
  • 1995 –  मोहिनी
  • 1995 –  परमवीर चक्र
  • 1996  – आतंक
  • 1997  – हिमालय पुत्र
  • 2000  – हे राम
  • 2003  – अमन के फरिश्ते
  • 2003  – बागबान
  • 2005 –  भागमती
  • 2006 –  (2006 फ़िल्म)

पुरस्कार

  • उन्हें वर्ष 1973 में “सीता और गीता” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला।
  • इसके अतिरिक्त 1999 में उन्हें फ़िल्मफेयर का ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ भी मिल चुका है।
  • हिन्दी सिनेमा और कला जगत में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने द्वारा वर्ष 2000 पद्मश्री की प्रतिष्ठित उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close