हुकम सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और हरियाणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे दो बार उप-मुख्यमंत्री और एक बार मुख्यमंत्री बने। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको हुकम सिंह की जीवनी – Hukam Singh Biography Hindi के बारे में बताएगे।
Read This -> औमप्रकाश चौटाला की जीवनी -Om Prakash Chautala Biography Hindi
हुकम सिंह की जीवनी – Hukam Singh Biography Hindi
जन्म
उनका जन्म 1925 में हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव ढ़ाणी फौगट में एक जाट हिंदू परिवार में हुआ था। हुकम सिंह 1975-78 के दौरान भारतीय सेना में सूबेदार थे।
Read This -> भजन लाल की जीवनी – Bhajan Lal Biography Hindi
शिक्षा
हुकम सिंह की शिक्षा 10वी. तक ही हुई थी ।
करियर
आजादी से पहले ही उन्होने राजनीति में कदम रख दिया था। वे लगातार राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण की विचारधारा से जुड़े रहे। आपातकाल के समय उन्हे 19 महीनों तक जेल में रहना पड़ा। 1977 में वे पहली बार विधायक चुने गये। इस समय के दौरान उन्हे मंत्री भी बनाया गया था। इसके बाद में उन्हे 1982 और 1987 में विधायक चुना गया। 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991 तक 248 दिनों के लिए तत्कालीन इनेलो में रहते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। वे दो बार उप-मुख्यमंत्री और एक बार मुख्यमंत्री बने।
Read This -> मनोहर लाल खट्टर की जीवनी – Manohar Lal Khattar Biography Hindi
योगदान
हुकम सिंह ने युवाओं के लिए रोजगार, कृषि क्षेत्र में बढ़ोतरी और गाँवो का हर स्तर पर विकास, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया। जाटों के आरक्षण के लिए उन्होने लड़ाई शुरू की और 1991 में उन्होने “गुरनाम सिंह आयोग” का गठन किया।
Read This -> बंसी लाल की जीवनी – Bansi Lal Biography Hindi
मृत्यु
गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में सांस की बीमारी के कारण 26 फरवरी 2015 को उनकी मृत्यु हो गई।