ईशा अंबानी का जन्म सबसे अमीर परिवार अम्बानी परिवार में हुआ. इनके पिता का नाम मुकेश अम्बानी और इनकी माँ का नीता मुकेश अम्बानी है. इनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र में हुआ.
ईशा अंबानी की जीवनी – Isha Ambani Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | ईशा अंबानी |
अन्य नाम | ईशु |
जन्म | 23 अक्टूबर 1991 |
जन्म स्थान | महाराष्ट्र , मुंबई |
पिता का नाम | मुकेश अम्बानी |
माता का नाम | नीता मुकेश अम्बानी |
पति का नाम | आनंद पीरामल |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
परिवार और करियर
ईशा अंबानी मुकेश अम्बानी की बेटी है जो भारत में सबसे अमीर व्यक्तियों में गिना जाता है. इनकी माँ का नाम नीता अम्बानी है. जो कि भारत की सबसे अमीर महिला बिजनेसमैन है. इनके दादा का नाम धीरू भाई अम्बानी है. ये तीन बहन भाई है इनके एक भाई का नाम आकाश और अनंत अम्बानी है. इनके पति का नाम आनंद पीरामल है. जोकि एक पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक है.
शिक्षा
ईशा अंबानी की शुरुआती शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, भारत में की. येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और दक्षिण एशियाई अध्ययन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. ईशा अम्बानी अपने भाई आकाश अम्बानी के साथ मिलकर रिलायंस रिटेल और रिलायंस जिओ 4g को लॉन्च किया. ईशा अम्बानी को फुटबॉल खेलना पसंद है इसलिए ये यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम के लिए खेलती है. ईशा अम्बानी को पियानो बजाना बहुत पसंद है. ईशा अंबानी को 2015 एशिया की बारह शक्तिशाली भावी कारोबारी महिलाओं की सूची में सूचीबद्ध किया गया.