श्री ईश्वरदास धीमान जी ने 2007 में विधान सभा चुनाव से दोबारा जीत हासिल की और भाजपा सरकार से शिक्षा मंत्री बने। हिमाचल के इतिहास में कोई भी शिक्षा मंत्री कभी दूसरा चुनाव नहीं जीता, लेकिन श्री धीमान जी लगातार 6 बार विधायक चुने जाने के साथ-साथ दूसरी बार शिक्षा मंत्री भी बने। 2007 के संसदीय उपचुनाव में हमीरपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जीत के बाद वे नेता प्रतिपक्ष चुने गए। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको श्री ईश्वरदास धीमान की जीवनी के बारे में बताएगे।
ईश्वरदास धीमान की जीवनी -Ishwar Das Dhiman Biography Hindi
जन्म
श्री ईश्वरदास धीमान जी का जन्म 17 नवंबर 1930 को दियालड़ि जिला हमीरपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम धोगड़ राम था और उनकी माता का नाम श्यामी देवी था। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती सत्य धीमान है उनके एक बेटे और दो बेटियों हैं।
शिक्षा
श्री ईश्वरदास धीमान जी ने एम.ए., एम. एड पंजाब विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से अपनी पढाई पूरी की। वे पेशे से अध्यापक और एक कृषक भी है। उन्होंने 13 साल तक राज्य के शिक्षा विभाग में एक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के रूप में और 16 साल तक हेडमास्टर के रूप में कार्य किया।
करियर
- धीमान जी पहली बार 1989 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और 29 साल तक निर्विरोध रहे और निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की और लगातार छह चुनाव जीते।
- धीमान जी 1998 से 2003 तक धूमल सरकार में और फिर 2008 से 2012 तक शिक्षा मंत्री बने रहे।
- श्री ईश्वरदास धीमान जी ने 2007 में विधान सभा चुनाव से दोबारा जीत हासिल की और भाजपा सरकार से शिक्षा मंत्री बने।
कार्यकाल
वे सबसे पहले 1990 में हिमाचल विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद1993,1998,2003,2007 व 2012 में विधानसभा के लिए चुने गए। श्री ईश्वरदास धीमान जी विधानसभा की विभिन्न कमेटियों में रहे वे 1998 से 2003 तथा 2007 से 2012 तक धूमल सरकार में शिक्षा मंत्री रहे।
मृत्यु
15 नवंबर 2016 को श्री ईश्वरदास धीमान की मृत्यु हो गई.