जीवनी हिंदी

ईश्वरदास धीमान की जीवनी -Ishwar Das Dhiman Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको श्री ईश्वरदास धीमान की जीवनी के बारे में बताएगे।

ईश्वरदास धीमान की जीवनी -Ishwar Das Dhiman Biography Hindi

श्री ईश्वरदास धीमान जी ने 2007 में विधान सभा चुनाव से दोबारा जीत हासिल की और भाजपा सरकार से शिक्षा मंत्री बने।

हिमाचल के इतिहास में कोई भी शिक्षा मंत्री कभी दूसरा चुनाव नहीं जीता,
लेकिन श्री धीमान जी लगातार 6 बार विधायक चुने जाने के साथ-साथ दूसरी बार शिक्षा मंत्री भी बने।

2007 के संसदीय उपचुनाव में हमीरपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जीत के बाद वे नेता प्रतिपक्ष चुने गए।

जन्म

श्री ईश्वरदास धीमान जी का जन्म 17 नवंबर 1930 को दियालड़ि जिला हमीरपुर में हुआ था।

उनके पिता का नाम धोगड़ राम था और उनकी माता का नाम श्यामी देवी था।

उनकी पत्नी का नाम श्रीमती सत्य धीमान है उनके एक बेटे और दो बेटियों हैं।

शिक्षा

श्री ईश्वरदास धीमान जी ने एम.ए., एम. एड पंजाब विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से अपनी पढाई पूरी की। वे पेशे से अध्यापक और एक कृषक भी है। उन्होंने 13 साल तक राज्य के शिक्षा विभाग में एक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के रूप में और 16 साल तक हेडमास्टर के रूप में कार्य किया।

करियर – ईश्वरदास धीमान की जीवनी

कार्यकाल

वे सबसे पहले 1990 में हिमाचल विधानसभा के लिए चुने गए।

इसके बाद1993,1998,2003,2007 व 2012 में विधानसभा के लिए चुने गए।

श्री ईश्वरदास धीमान जी विधानसभा की विभिन्‍न कमेटियों में रहे ।

वे 1998 से 2003 तथा 2007 से 2012 तक धूमल सरकार में शिक्षा मंत्री रहे।

मृत्यु – ईश्वरदास धीमान की जीवनी

15 नवंबर 2016 को श्री ईश्वरदास धीमान की मृत्यु हो गई.

इसे भी पढ़े – जुही चावला की जीवनी – Juhi Chawla Biography Hindi

Exit mobile version