जगन्नाथ मिश्रा एक भारतीय राजनेता एवं शिक्षाविद थे। जो तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वे 1975 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। दूसरी बार 1980 और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें 90 के दशक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट में भी जगह मिली थी। 30 सितंबर 2013 को रांची के एक विशेष कोर्ट ने उन्हें चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ सजा सुनाई थी। उस वक्त उन्हें चार साल की कैद और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। पिछले कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसके चलते उनका 19 अगस्त 2019 को देहांत हो गया। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको जगन्नाथ मिश्रा की जीवनी – Jagannath Mishra Biography Hindi के बारे में में बताएगे।
जगन्नाथ मिश्रा की जीवनी – Jagannath Mishra Biography Hindi
जन्म
जगन्नाथ मिश्रा का जन्म 24 जून 1937 को बलुआ बाजार (सुपौल) बिहार में हुआ था। । उनकी पत्नी का नाम वीना था जिनका का 72 वर्ष की आयु में 22 जनवरी 2018 को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके बड़े भाई का नाम ललित नारायण मिश्रा जोकि भारत के रेल मंत्री थे। उनके बेटे नीतीश मिश्रा भी एक राजनीतिज्ञ हैं और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
Read This -> राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की जीवनी – Rajendra Prasad Shukla Biography Hindi
करियर
उन्होने प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरूआत की और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। वे 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार में डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है । कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और अब जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य थे।
विवाद
30 सितंबर 2013 को रांची में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें दोषी ठहराया। उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
निधन
पिछले कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में क़ैसर का इलाज चल रहा था जिसके चलते उनका 82 वर्ष की आयु में 19 अगस्त 2019 सोमवार को देहांत हो गया।