आज इस आर्टिकल में हम आपको के. सी. रेड्डी की जीवनी – K.C. Reddy Biography Hindi के बारे में बताएगे।
के. सी. रेड्डी की जीवनी – K.C. Reddy Biography Hindi

(English – K.C. Reddy)के. सी. रेड्डी कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
वे लगातार तीन बार मैसूर विधान सभा के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।
वर्ष 1965 से 1971 तक उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल का पद भी सम्भाला था।
संक्षिप्त विवरण
नाम | के. सी. रेड्डी |
पूरा नाम, अन्य नाम |
क्यसंबल्ली चेंगलाराय रेड्डी |
जन्म | 4 मई 1902 |
जन्म स्थान | कर्नाटक |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
मृत्यु |
27 फरवरी, 1976 |
मृत्यु स्थान |
– |
जन्म
के. सी. रेड्डी का जन्म 4 मई 1902 ई. में कर्नाटक में कोलार ज़िले के एक ग्राम में हुआ था।
उनका पूरा नाम क्यसंबल्ली चेंगलाराय रेड्डी है।
शिक्षा
K.C. Reddy ने अपनी शिक्षा के अंतर्गत बी.ए. तथा क़ानून की डिग्री प्राप्त की थी।
करियर – के. सी. रेड्डी की जीवनी
- 1835 से 1937 तक के. सी. रेड्डी ‘मैसूर पीपुल्स फेडरेशन’ के प्रसीडेन्ट रहे।
- उन्होने कुछ समय तक ‘जनवाणी’ के संपादक भी रहे। 1937-1938 तथा 1946-1947 में के. सी. रेड्डी मैसूर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे तथा मैसूर राज्य में उत्तरदायिवत्वपूर्ण शासन की स्थापना के लिए सत्याग्रह किया।
- 1944-1945 में देशी राज्य प्रजा परिषद के कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे।
- के. सी. रेड्डी लगातार तीन बार (1947 से 1952 तक) मैसूर विधान सभा के नेता तथा मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
- भारतीय संविधान सभा के सन 1947 से 1950 तक सदस्य भी रहे। 1952 में के. सी. रेड्डी मैसूर विधान सभा के सदस्य चुने गये तथा 1952 से 1957 तक राज्य सभा के सदस्य तथा उत्पादन विभाग के मंत्री रहे। ये 1957 से 1964 तक लोक सभा के सदस्य रहे थे।
- के. सी. रेड्डी ‘स्कूल ऑफ़ इकॉनामिक्स’ के संस्थापक सदस्य भी थे। 1957 से 1961 में ये निर्माण, आवास और आपूर्ति के मंत्री रहे तथा 1961-1962 में वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री रहे। वर्ष
- 1963-1964 में के. सी. रेड्डी संसद की कांग्रेस पार्टी के उपनेता रहे।
विदेश यात्रा
के. सी. रेड्डी ने संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा भी की थी।
मृत्यु
के. सी. रेड्डी का 27 फरवरी, 1976 को निधन हुआ।
इसे भी पढ़े –