जीवनी हिंदी

कैलाश नाथ काटजू की जीवनी – Kailash Nath Katju Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको कैलाश नाथ काटजू के जीवन के बारे में बताएगे।

कैलाश नाथ काटजू की जीवनी – Kailash Nath Katju Biography Hindi

कैलाश नाथ काटजू भारत के एक प्रमुख राजनेता थे।

वह उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री थे।

वे भारत के सबसे प्रमुख वकीलों में से एक थे। डॉ. काटजू को पहली लोकसभा का सदस्य बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ था।

कैलाश नाथ काटजू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी थीं।

इसके साथ ही वे एक श्रेष्ठ प्रशासक एवं विधिवेत्ता भी थे।

जन्म

कैलाश नाथ काटजू का जन्म 17 जून, 1887 को मध्य प्रदेश के मालवा में ‘जओरा’ में हुआ था। वे कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से थे। उनके पिता का नाम पंडित त्रिभुवननाथ काटजू था।

उनका विवाह स्‍व. पं. निरंजन नाथ कौल की सुपुत्री श्रीमती रूप किशोरी के साथ हुआ था।

वे तीन बेटे और दो बेटियों के पिता थे।

शिक्षा

कैलाश नाथ काटजू की प्रारम्भिक शिक्षा उनकी ननिहाल लाहौर में हुई थी। इसके बाद लाहौर से ही बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे क़ानून की शिक्षा प्राप्त करने के लिए इलाहाबाद चले गए।

इलाहाबाद में प्रसिद्ध क़ानूनविद सर तेज बहादुर सप्रू की देख-रेख में उन्होने क़ानून की पढ़ाई पूरी की और कुछ समय तक कानपुर में वकालत करते रहे।

इसके बाद वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में आ गए और यहाँ आने वकालत करते हुए 1919 में क़ानून में एल.एल.डी. की डिग्री लेकर डॉ. काटजू बन गए। उन्हे डी. लिट् की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।

करियर – कैलाश नाथ काटजू की जीवनी

लेखक

काटजू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी थीं। इसके साथ ही वे एक श्रेष्ठ प्रशासक एवं विधिवेत्ता भी थे। वे अच्‍छे लेखक, सम्‍पादग, वक्‍ता, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासक आदि कई क्षेत्रों में लंबे समय तक काम किया।

वे इलाहाबाद लॉ जर्नल के सम्‍पादक रहे। ‘माइ पेरेण्‍ट्स’ और ‘रेमिनिसेंसेज एण्‍ड एक्‍सपेरीमेण्‍ट्स इन एडवोकेसी- नामक दो पुस्‍तकों के लेखक थे . अन्‍य प्रकाशन-लॉ रिलेटिंग टु क्रिमिनल एण्‍ड एक्‍शनेबल कांस्पिरेसीज पर प्रबन्‍ध और डी.एस.सी.दास के साथ कोड ऑफ सिविल एण्‍ड क्रिमिनल प्रोसीजर

सदस्यता

मृत्यु – कैलाश नाथ काटजू की जीवनी

कैलाश नाथ काटजू की मृत्यु 17 फ़रवरी 1968 को हुई।

इसे भी पढ़े – अजय पाठक की जीवनी – Ajay Pathk Biography Hindi

Exit mobile version