कलराज मिश्र एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान राजस्थान के राज्यपाल हैं। वे पूर्व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वे पूर्व सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुएतथा वह वर्तमान में सूक्ष्म एवं लघु उघोग मंत्री भी है।1 सितंबर 2019 को कलराज मिश्र राजस्थान के नये राज्यपाल बने। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको कलराज मिश्र की जीवनी – Kalraj Mishra Biography Hindi के बारे में बताएगे।
कलराज मिश्र की जीवनी – Kalraj Mishra Biography Hindi
जन्म
कलराज मिश्र का जन्म 1 जुलाई 1941 को गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव में हुआ, जबकि कलराज मिश्र के पूर्वज जिले के पयासी गांव के मूल निवासी हैं। उनके पिता का नाम रामाज्ञा मिश्रा था वे एक शिक्षक थे।
शिक्षा
कलराज मिश्र ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और वाराणसी से अपनी एम.ए. की डिग्री प्राप्त की।
Read This -> आरिफ मुहम्मद खान की जीवनी – Arif Mohammad Khan Biography Hindi
करियर
- 1963 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में उन्होंने गोरखपुर से राजनीतिक जीवन शुरू किया।
- जनता पार्टी की सरकार में पहली बार दो मार्च 1978 को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। वह सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य थे।
- 1986 से वर्ष 2002 तक तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं।
- प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वर्ष 1997 से 2000 के बीच कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद पर रह चुके हैं।
- 2002 से 2012 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए।
- इसी बीच वर्ष 2012 में इन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा का चुनाव लड़ा। जीतकर वह तीसरे सदन विधानसभा में पहुंच गए।
- 16वीं लोकसभा की हुई मतगणना में उन्हाेंने 365386 वोटों से जीत दर्ज कर चौथे सदन में उपस्थिति दर्ज करा दी है।
- 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुएतथा वह वर्तमान में सूक्ष्म एवं लघु उघोग मंत्री भी है।
- 1 सितंबर 2019 को कलराज मिश्र राजस्थान के नये राज्यपाल बने।
Read This -> प्रणब मुखर्जी की जीवनी – Pranab Mukherjee Biography Hindi