जीवनी हिंदी

करतार सिंह दुग्गल की जीवनी – Kartar Singh Duggal Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको करतार सिंह दुग्गल की जीवनी – Kartar Singh Duggal Biography Hindi के बारे में बताएगे।

करतार सिंह दुग्गल की जीवनी – Kartar Singh Duggal Biography Hindi

करतार सिंह दुग्गल की जीवनी
करतार सिंह दुग्गल की जीवनी

(English – Kartar Singh Duggal)करतार सिंह दुग्गल वे पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे

जिन्होंने पंजाबी, उर्दू, हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा में लघु कथाएँ, उपन्यास, नाटकों की रचनाएँ की।

उन्हे 1988 में भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

 

संक्षिप्त विवरण

नामकरतार सिंह दुग्गल
पूरा नाम, अन्य नाम
के. एस. दुग्गल
जन्म1 मार्च, 1917
जन्म स्थानरावलपिंडी (अब पाकिस्तान), अविभाजित पंजाब
पिता का नाम
माता  का नाम
राष्ट्रीयता भारतीय
मृत्यु
26 जनवरी, 2012
मृत्यु स्थान
दिल्ली

जन्म – करतार सिंह दुग्गल की जीवनी

करतार सिंह दुग्गल का जन्म 1 मार्च, 1917 को रावलपिंडी (अब पाकिस्तान), अविभाजित पंजाब में हुआ था।

इनकी पत्नी का नाम ‘आयशा’ है तथा उनका एक पुत्र भी है।

शिक्षा

Kartar Singh Duggal ने लाहौर के फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से अंग्रेज़ी में एम.ए. किया था।

करियर

उन्होंने 1942 से 1966 तक आकाशवाणी में केंद्र निदेशक समेत विभिन्न पदों पर काम किया तथा इस दौरान उन्होंने आकाशवाणी के लिये पंजाबी समेत दूसरी भाषाओं में कई नाटक और कहानियाँ लिखीं।

1966-73 में करतार सिंह दुग्गल नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक पद पर थे और 1973 से 1976 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में बतौर सलाहकार उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।

रचनाएँ

करतार सिंह दुग्गल ने सैकड़ों कहानियाँ और कविताएँ लिखीं तथा उनकी कहानियों के कुल 24 संग्रह प्रकाशित हुये। इसी तरह कविताओं के भी 2 संग्रह प्रकाशित हुये।

इसके अलावा उन्होंने 10 उपन्यास और 7 नाटक भी साहित्य संसार को सौंपे। उनकी कई कहानियों के भारतीय-विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुए और सैकड़ों संग्रह प्रकाशित हुए।

करतार सिंह के दो कविता संग्रह और एक आत्मकथा भी पाठकों तक पहुँची। उनकी पुस्तकें कई विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनीं।

पुरस्कार – करतार सिंह दुग्गल की जीवनी

मृत्यु

करतार सिंह दुग्गल का निधन 26 जनवरी, 2012 को दिल्ली में हुआ था।

इसे भी पढ़े – 1 मार्च का इतिहास – 1 March History Hindi

Exit mobile version