आज इस आर्टिकल में हम आपको किदम्बी श्रीकान्त की जीवनी – Kidambi Srikant Biography Hindi के बारे में बताएगे।
किदम्बी श्रीकान्त की जीवनी – Kidambi Srikant Biography Hindi
![Kidambi Srikant Biography Hindi](https://jivanihindi.com/wp-content/uploads/2021/02/Kidambi-Srikant-Biography-Hindi.jpg)
(English – Kidambi Srikant)किदम्बी श्रीकान्त भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
वे ऑस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ के
अलावा सिंगापुर ओपन के फ़ाइनल में भी पहुंचे थे।
इसीलिये वह ऑस्ट्रेलिया ओपन के फ़ाइनल में पहुंचते ही दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने लगातार तीन सुपर सीरीज़ फ़ाइनल में प्रवेश किया था।
21 मार्च, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया।
संक्षिप्त विवरण
नाम | किदम्बी श्रीकान्त |
पूरा नाम अन्य नाम | किदम्बी श्रीकान्त |
जन्म | 7 फरवरी, 1993 |
जन्म स्थान | गुंटूर, आंध्र प्रदेश |
पिता का नाम | के.वी.एस. कृष्णा |
माता का नाम | राधा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | – |
जाति | – |
जन्म – किदम्बी श्रीकान्त की जीवनी
किदम्बी श्रीकान्त का जन्म 7 फरवरी, 1993 को आंध्र प्रदेश राज्य के गुंटूर में हुआ था।
उनके पिता का नाम के.वी.एस. कृष्णा और माता का नाम राधा है।
उनके बड़े भाई नन्दा गोपाल भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
प्रशिक्षण
किदम्बी श्रीकान्त ने गोपीचन्द बैडमिंटन एकेडमी, हैदराबाद से खेल का प्रशिक्षण लिया है।
करियर
बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकान्त ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 25 जून, 2017 को ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ के पुरुष एकल वर्ग के फ़ाइनल में बड़ा उलटफेर कर डाला और मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया।
पुरुष एकल वर्ग के फ़ाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त किदम्बी श्रीकान्त का यह लगातार दूसरा सुपर सीरीज़ खिताब है, और इसी के साथ वह लगातार दो सुपर सीरीज़ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने कुछ ही दिन पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ खिताब भी जीता था, जो उनके कॅरियर का पहला सुपर सीरीज़ खिताब था और पहली बार किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने उसे हासिल किया था।
उपलब्धियाँ
मैच में किदम्बी श्रीकान्त ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दुनिया में छठे नंबर के खिलाड़ी, जो इस वर्ष के ऑल इंग्लैंड चैम्पियन भी हैं, को संभलने का कोई मौका दिए बिना शिकस्त दे डाली। 46 मिनट तक चले मैच की शुरुआत में किदम्बी श्रीकान्त और चेन लॉन्ग के बीच मुकाबला कांटे का लग रहा था, लेकिन जल्द ही भारतीय सितारे ने मैच पर पकड़ बना ली।
किदम्बी श्रीकान्त ऑस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ के अलावा सिंगापुर ओपन के फ़ाइनल में भी पहुंचे थे। इसीलिये वह ऑस्ट्रेलिया ओपन के फ़ाइनल में पहुंचते ही दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने लगातार तीन सुपर सीरीज़ फ़ाइनल में प्रवेश किया था।
एक समाचर रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में भी उलटफेर कर डाला और मौजूदा ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त किदम्बी श्रीकांत का यह लगातार दूसरा सुपर सीरीज़ खिताब है, और इसी के साथ वह लगातार दो सुपर सीरीज़ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।
पहला सुपर सीरीज़ – किदम्बी श्रीकान्त की जीवनी
श्रीकांत ने कुछ ही दिन पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ खिताब भी जीता था, जो उनके करियर का पहला सुपर सीरीज़ खिताब था, और पहली बार किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने उसे हासिल किया था।
किदम्बी श्रीकांत ऑस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ के अलावा सिंगापुर ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे, सो वह, ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचते ही दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने लगातार तीन सुपर सीरीज़ फाइनल में प्रवेश किया। जहां तक ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का सवाल है, किदम्बी श्रीकांत इसे जीतने वाले भी पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।
श्रीकांत के ख़िताब
- 2012 में मालदीव इंटरनेशनल चैलेंज।
- 2013 में थाइलैंड ओपन ग्रां प्री गोल्ड।
- 2014 में चाइना ओपन सुपर सीरीज़ प्रीमियर।
- 2015 में स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड।
- 2015 में इंडिया ओपन सुपर सीरीज़।
- 2016 में सैयद मोदी इंटरनेशेनल चैलेंज।
- 2016 में साउथ एशियन गेम्स।
- 2017 में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़।
- 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़।
पुरस्कार
- ‘भारतीय बैडमिंटन संघ’ (बाई) ने किदम्बी श्रीकान्त के लिए पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की, जिन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया। वह पहले भारतीय पुरूष शटलर हैं, जिन्होंने लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीते हैं। ‘बाई’ के अध्यक्ष हिमांत विश्व शर्मा ने किदम्बी श्रीकान्त की शानदार जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा- “हमें श्रीकान्त आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। यह अद्भुत रहा। उन्होंने एक बार फिर देश को ही गौरवान्वित नहीं किया बल्कि अपना नाम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में भी लिखवा लिया और श्रीकान्त की प्रशंसा के लिये कोई भी शब्द काफ़ी नहीं होगा।”
- 21 मार्च, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किदम्बी श्रीकान्त को ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया।
इसे भी पढ़े – 7 फरवरी का इतिहास – 7 February History Hindi