लैरी टेस्लर (English – Larry Tesler) अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे। वे कम्प्यूटर में मुख्य रूप से प्रयोग किये जाने वाले ‘कट’ (Cut), ‘कॉपी’ (Copy), ‘पेस्ट’ (Paste) यूजर इंटरफेस के खोजकर्ता थे।
लैरी टेस्लर की जीवनी – Larry Tesler Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण
नाम | लैरी टेस्लर |
पूरा नाम, अन्य नाम | Lawrence Gordon Tesler |
जन्म | 24 अप्रैल 1945 |
जन्म स्थान | न्यू यॉर्क |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
राष्ट्रीयता | अमेरिकी |
मृत्यु | 17 फरवरी 2020 |
मृत्यु स्थान | – |
जन्म
लैरी टेस्लर का जन्म 24 अप्रैल 1945 को न्यू यॉर्क में हुआ था। उनका पूरा नाम Lawrence Gordon Tesler था।
शिक्षा
लैरी टेस्लर ने स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी.
करियर
1973 में उन्होंने Xerox Palo Alto Research Center (PARC) ज्वाइन किया। वे कम्प्यूटर में मुख्य रूप से प्रयोग किये जाने वाले ‘कट’ (Cut), ‘कॉपी’ (Copy), ‘पेस्ट’ (Paste) यूजर इंटरफेस के खोजकर्ता थे। लैरी टेस्लर को यूजर इंटरफेस को लेकर कई बड़े रिसर्च के लिए जाना जाता है।
लैरी टेस्लर ने पीएआरसी (PARC) में टिम मॉट के साथ मिलकर जिप्सी टेक्स्ट एडिटर तैयार किया था। इसी जिप्सी टेक्स्ट एडिटर में उन्होंने टेक्स्ट को कॉपी और मूव करने के लिए मोडलेस मेथड तैयार किया। यहीं से ही कट, कॉपी और पेस्ट इजाद हुआ। अपने CV में लैरी टेस्लर ने लिखा कि वह मोडलेस एडिटिंग और कट, कॉपी, पेस्ट के शुरुआती इन्वेंटर हैं। हालांकि उन्होंने CV में ये भी लिखा था कि उन्हें गलती से फादर ऑफ ग्राफिकल यूजर इंटफेस फॉर मैकिनतॉश कहा गया, लेकिन वो नहीं हैं। लैरी टेस्लर ने पीएआरसी में ही कट, कॉपी और पेस्ट का विकास किया। हालांकि बाद में ये कट, कॉपी और पेस्ट का कॉन्सेप्ट कंप्यूटर के इंटरफेस और टेक्स्ट एडिटर्स के लिए आ गया।
निधन
लैरी टेस्लर का निधन 17 फरवरी 2020 को हुआ था।