मयंक वेद पेशे से वकील और अल्ट्रा मैन रिले दौड़ में सबसे तेज धावक है। वे देश के पहले और दुनिया के 44वें व्यक्ति हैं जिन्होंने ‘इंड्यूरोमैन ट्राइथलॉन’ प्रतिस्पर्धा जीतने में कामयाबी हासिल की है. मयंक ने इस प्रतिस्पर्धा को सबसे कम समय 50 घंटे 24 मिनट में पूरा किया है. इससे पहले का रिकॉर्ड 52 घंटे 30 मिनट का था। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको मयंक वेद की जीवनी – Mayank Ved Biography Hindi के बारे में बताएगे।
Read This -> हिमा दास की जीवनी – Hima Das Biography Hindi
मयंक वेद की जीवनी – Mayank Ved Biography Hindi
जन्म
मयंक वेद का जन्म बिलासपुर के राजपुरा गांव में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम टेलेसा है।
करियर
पेशे से वकील मयंक हांगकांग में लुईस वुइटोन ग्लोबल कंपनी में इंटेलक्चुअल प्रॉपर्टी डायरेक्टर एशिया पेसिफिक एंड चाइना के पद पर आसीन है।
Read This -> बुला चौधरी की जीवनी – Bula Choudhury Biography Hindi
रिकॉर्ड
- गुजरात के कच्छ में रन द रण के नाम से हुई अंतरराष्ट्रीय बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया है। मयंक ने लगभग 161 किलोमीटर की दूरी 27 घंटे 47 मिनट में तय की।
- मयंक ने आस्ट्रेलिया में संपन्न हुई अल्ट्रा मैन रिले दौड़ में सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम किया था। इसमें उन्होंने करीब 515 किलोमीटर का सफर 26 दिन 4 घंटे व 11 मिनट में तय किया था।
- भारत के रहने वाले मयंक वेद ने दुनिया में अपने देश का मान बढ़ाया है। वह देश के पहले और दुनिया के 44वें व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने ‘इंड्यूरोमैन ट्राइथलॉन’ प्रतिस्पर्धा जीतने में कामयाबी हासिल की है। मयंक ने इस प्रतिस्पर्धा को सबसे कम समय 50 घंटे 24 मिनट में पूरा किया है. इससे पहले का रिकॉर्ड 52 घंटे 30 मिनट का था।
क्या होती है ट्राइथलॉन ?
मयंक वेद भारत के साथ ही एशिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इस प्रतिस्पर्धा को बिना किसी के सहयोग के जीता है। ट्राइथलॉन दुनिया की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धा है. इसमें रनिंग, स्वीमिंग और साइक्लिंग के जरिए इंग्लैंड से फ्रांस तक की यात्रा करनी होती है।