जीवनी हिंदी

मीराबाई की जीवनी – Meerabai Biography Hindi

मीराबाई की जीवनी – Meerabai Biography Hindi

मीराबाई की जीवनी

Meerabai सोलहवीं शताब्दी की एक अद्भुत कवयित्री, गायिका, कृष्ण भक्त और एक संत थीं।

मीराबाई की रचनाएँ भारत भर में लोकप्रिय हैं।

मीराबाई के भजनों में, भक्ति परंपरा साफ झलकती है जिसमें उन्होंने पूरी भक्ति भावना के साथ भगवान श्री कृष्णकी प्रशंसा की है।

 

 

जन्म

मीराबाई का जन्म संवत् 1504 विक्रमी में मेड़ता में हुआ था।

उनके पिता का नाम रतन सिंह और उनकी माता का नाम वीर कुमारी था।

वे बचपन से ही कृष्णभक्ति में रुचि लेने लगी थीं।

मीरा का जन्म एक राठौर राजपूत परिवार में हुआ था और उनका विवाह मेवाड़ के सिसोदिया राज परिवार में हुआ।उनके पति का नाम महाराणा कुंवर भोजराज था। जो मेवाड़ के महाराणा सांगा के पुत्र थे।

विवाह के कुछ समय बाद ही उनके पति की मृत्यु हो गई ।

पति की मृत्यु के बाद उन्हें पति के साथ सती करने का प्रयास किया गया, लेकिन मीरा इसके लिए तैयार नहीं हुईं।

वे संसार की ओर से विरक्त हो गयीं और साधु-संतों की संगति में हरिकीर्तन करते हुए अपना समय बिताने लगीं। पति के परलोकवास के बाद उनकी भक्ति दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली गई।

वे मंदिरों में जाकर वहाँ मौजूद कृष्णभक्तों के सामने कृष्णजी की मूर्ति के आगे नाचती रहती थीं। मीराबाई का कृष्णभक्ति में नाचना और गाना राज परिवार को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कई बार मीराबाई को विष देकर मारने की कोशिश की।

घर वालों के इस प्रकार के व्यवहार से तंग होकर वे द्वारका और वृंदावन गईं। वह जहाँ  भी जाती थीं, वहाँ उन्हे लोगों का सम्मान मिलता था। लोग उन्हे देवी के जैसा प्यार और सम्मान देते थे।

मीरा का समय बहुत बड़ी राजनैतिक उथल -पुथल का समय रहा है। बाबर का हिंदुस्तान पर हमला और प्रसिद्ध खानवा की लड़ाई जो की बाबर और राणा संग्राम सिंह के बीच हुई, जिसमें राणा सांगा की पराजय हुई और भारत में मुग़लों का अधिपत्य शुरू हुआ।

शिक्षक – मीराबाई की जीवनी

मीराबाई श्री गुरु रविदास की शिष्या थीं और 200 से 1300 की अवधि के बीच कई भक्ति गीतों, जिन्हें भजन कहा जाता था, की रचनाएँ की थी।

मीराबाई की महानता और उनकी लोकप्रियता उनके पदों और रचनाओं की वजह से भी है।

उनके पद और रचनाएँ राजस्थानी, ब्रज और गुजराती भाषाओं में मिलते हैं।

हृदय की गहरी पीड़ा, विरहानुभूति और प्रेम की तन्मयता से भरे हुए मीराबाई के पद अनमोल संपत्ति हैं।

आँसुओं से भरे ये पद गीतिकाव्य के उत्तम नमूने हैं।

मीराबाई ने अपने पदों में श्रृंगार रस और शांत रस का प्रयोग विशेष रूप से किया है।

भावों की सुकुमारता और निराडंबरी सहज शैली की सरसता के कारण मीराबाई की व्यथासिक्त पदावली बरबस ही सबको आकर्षित कर लेती है।

मीराबाई ने भक्ति को एक नया आयाम दिया है। एक ऐसा स्थान जहाँ भगवान ही इंसान का सब कुछ होता है।

संसार के सभी लोभ उसे मोह से विचलित नहीं कर सकते।

एक अच्छा-खासा राजपाट होने के बाद भी मीराबाई वैरागी बनी रहीं।

उनकी कृष्ण भक्ति एक अनूठी मिसाल रही है।

रचनाएँ-

ये रचनाएँ मीरा की पदावली के नाम से संग्रहित और प्रकाशित हुई।

भावपक्ष- मीराबाई की जीवनी

कलापक्ष-

साहित्य मेंं स्थान-

कृष्ण को आराध्य मानकर कविता करने वाली मीराबाई की पद हिन्दी साहित्य के लिए अनमोल हैं।

कृष्ण के प्रति मीरा की वियोग वेदना सूरदास की गोपियों से कम नहीं है तभी तो सुमित्रानंदन पंत ने लिखा है कि-

‘‘मीराबाई राजपूताने के मरूस्थल की मन्दाकिनी हैं।’’
‘हेरी मैं तो प्रेम दीवाणी, मेरो दर्द न जाने कोय।’

केन्द्रीय भाव-

मीरा के पदों का वैशिष्ट्य उनकी तीव्र आत्मानुभूति में निहित है।

Meera के काव्य का विषय है- श्रीकृष्ण के प्रति उनका अनन्यप्रेम और भक्ति।

मीरा ने प्रेम के संयोग और वियोग दोनों पक्षों की सुंदर अभिव्यक्ति की है।

श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम में मीरा किसी भी प्रकार की बाधा या यातना से हार नहीं मानती थी ।

समाज का भय और परिवार की प्रताड़ना दोनों का ही वे दृढ़ता के साथ सामना करती हैं।

मृत्यु – मीराबाई की जीवनी

द्वारका में संवत 1627 मीराबाई, भगवान कृष्ण की मूर्ति में समा गईं।

ये भी पढ़े : भगवान श्री कृष्ण की जीवनी -Bhagwan Shri Krishan Biography Hindi

Exit mobile version