जीवनी हिंदी

एंकर नीलम शर्मा की जीवनी – Neelam Sharma Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आप को एंकर नीलम शर्मा की जीवनी – Neelam Sharma Biography Hindi के बारे में बताएगे।

एंकर नीलम शर्मा की जीवनी – Neelam Sharma Biography Hindi

नीलम शर्मा दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर थी।

उन्होने 1995 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अपने 20 साल के करियर में उन्होंने ‘तेजस्विनी’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।

नीलम शर्मा तेजस्विनी कार्यक्रम में समाज के लिए रोल मॉडल बनीं ।

जन्म

नीलम शर्मा  का जन्म 1969 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज के गांव भलवानी में हुआ था।

नीलम शर्मा के पिता का नाम आरसी शर्मा है जो सेना में लेखा अधिकारी थे।नीलम शर्मा के पति का नाम अनिल कपूर है जो कि रेडियो में कार्यरत हैं।उनका 15 साल का एक बेटा है.

Read This -> प्रतिमा पुरी की जीवनी – Pratima Puri Biography Hindi

शिक्षा – एंकर नीलम शर्मा की जीवनी

नीलम शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन से स्नातक की पढ़ाई की थी।

उसके बाद उन्होने भारतीय जन संचार संस्थान से डिप्लोमा किया।

करियर

उन्होंने 1995 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की और वे 20 साल से चैनल के साथ जुड़ी रहीं।

उन्होने अपने 20 साल के करियर में उन्होंने ‘तेजस्विनी’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम शर्मा तेजस्विनी कार्यक्रम में समाज के लिए रोल मॉडल बनीं भारत के सबसे दूरस्थ हिस्सों में रह रही महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर चर्चा करती थीं। वह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी थीं, जिनके नाम पर 60 से अधिक फ़िल्में थीं। नीलम शर्मा को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी जाना जाता था। अपने 20 साल के दूरदर्शन के साथ सफर में वो हमेशा साड़ी और खुले बालों में ही नजर आती थी।

उनके ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ मशहूर फिल्म क्रिटिक अमिता मलिक ने भी की थी।

Read This -> जयंती पटनायक की जीवनी – Jayanti Patnaik Biography Hindi

पुरस्कार

विवाद – एंकर नीलम शर्मा की जीवनी

2014 में एक नस्लभेद के आरोप के चलते वे काफी विवादों में रही।

कार्यक्रम ‘शनिवार चर्चा’ के दौरान अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले 20 वर्षीय नीडो तनियम की हत्या पर चर्चा होने वाली थी।

नीडो की दिल्ली के लाजपत नगर में हत्या कर दी गई थी।

इस कार्यक्रम में चर्चा के लिए अरुणाचल प्रदेश के कुछ छात्र आए थे। छात्रों ने कार्यक्रम के प्रोड्यूसर और नीलम शर्मा पर आरोप लगाया था कि हिंदी बोलना नहीं आने के कारण उन्हें पैनल में अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया। इसे लेकर प्रसार भारती ने जांच समिति भी बनाई थी।

जांच में पता चला था कि पैनल में आए छात्रों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने माफी मांगी थी।

निधन

मशहूर एंकर नीलम शर्मा ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी जिसके चलते शनिवार 17 अगस्त  2019 को 50 वर्ष की आयु में नोएडा में उनका निधन हो गया।

Exit mobile version