Biography Hindi

निरंजन ज्योति की जीवनी – Niranjan Jyoti Biography Hindi

निरंजन ज्योति (English – Niranjan Jyoti) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक राजनेता हैं। वह फतेहपुर से लोकसभा सांसद हैं। 2012 में हमीरपुर विधान सभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं और रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। उन्हें नवंबर 2014 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का राज्य मन्त्री बनाया गया था।

निरंजन ज्योति की जीवनी – Niranjan Jyoti Biography Hindi

Niranjan Jyoti Biography Hindi
Niranjan Jyoti Biography Hindi

संक्षिप्त विवरण

नामनिरंजन ज्योति
पूरा नाम, अन्य नाम
निरंजन ज्योति
जन्म1 मार्च, 1967
जन्म स्थान हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
पिता का नामस्वामी अच्युतानंद
माता  का नामशिवकली देवी
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म

निरंजन ज्योति का जन्म 1 मार्च 1967 को हमीरपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वामी अच्युतानंद तथा उनकी माता का नाम शिवकली देवी है। बाल्यकाल से ही सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वभाव की होने के कारण 14 वर्ष की आयु में ही ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव स्वामी अच्युतानंद जी महाराज की शरण में आकर सन्यास दीक्षा ली एवं पूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज के संरक्षण में देश में धर्म का प्रचार-प्रसार किया। सन्यासी होकर अध्यात्म की यात्रा के साथ-साथ बारहवीं की शिक्षा प्राप्त कर सामाजिक जीवन में सक्रिय हो गयीं।

सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन

1987 में विश्व हिन्दू परिषद के संपर्क में आकर निरंजन ज्योति ने सक्रियता के साथ श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में पूरे देशभर में प्रवास करते हुए जनजागरण कर अलख जगाया। वनवासी-गिरिवासी व अभावग्रस्त लोगों के बीच भौतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए एकल विद्यालय, श्रीहरि सत्संग समिति की संरक्षिका के रूप में सम्पूर्ण भारत में प्रवास किया। दुर्गावाहिनी उत्तर प्रदेश की संरक्षिका तथा साध्वी शक्ति परिषद की केन्द्रीय पदाधिकारी तथा विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य के रूप में सक्रिय रहीं।

राजनितिक करियर

  • 1990 में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रियता से लग गईं।
  • 2002 में हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पहला चुनाव लड़ीं।
  • 2003 में भाजपा (उत्तर प्रदेश) समाज कल्याण प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य रहीं।
  • 2007 में पुनः हमीरपुर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दूसरा चुनाव लड़ीं।
  • 2008 में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा वर्तमान मे विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
  • 2010 से 2012 तक उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री रहीं।
  • 2012 में हमीरपुर विधान सभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं और रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर विधायक बनीं।
  • 2012 से 2013 में उत्तर प्रदेश महिला बाल विकास पुष्टाहार समिति की सदस्य रहीं।
  • 2013 से 2014 में उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति की सदस्य रहीं।
  • 2012 से 2015 में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करते हुए फतेहपुर, उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतीं एवं सामाजिक अधिकारिता कल्याण समिति की सदस्य रहीं।
  • 9 नवंबर, 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय संभाल रहीं हैं।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close