जीवनी हिंदी

निरंजन ज्योति की जीवनी – Niranjan Jyoti Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको निरंजन ज्योति की जीवनी – Niranjan Jyoti Biography Hindi के बारे में बताएगे।

निरंजन ज्योति की जीवनी – Niranjan Jyoti Biography Hindi

निरंजन ज्योति की जीवनी
निरंजन ज्योति की जीवनी

 (English – Niranjan Jyoti) निरंजन ज्योति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक राजनेता हैं।

वह फतेहपुर से लोकसभा सांसद हैं।

2012 में हमीरपुर विधान सभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं और रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर विधायक बनीं।

उन्हें नवंबर 2014 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का राज्य मन्त्री बनाया गया था।

 

संक्षिप्त विवरण

नामनिरंजन ज्योति
पूरा नाम, अन्य नाम
निरंजन ज्योति
जन्म1 मार्च, 1967
जन्म स्थान हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
पिता का नामस्वामी अच्युतानंद
माता  का नामशिवकली देवी
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म
जाति

जन्म – निरंजन ज्योति की जीवनी

निरंजन ज्योति का जन्म 1 मार्च 1967 को हमीरपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

उनके पिता का नाम स्वामी अच्युतानंद तथा उनकी माता का नाम शिवकली देवी है।

बाल्यकाल से ही सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वभाव की होने के कारण 14 वर्ष की आयु में ही ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव स्वामी अच्युतानंद जी महाराज की शरण में आकर सन्यास दीक्षा ली एवं पूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज के संरक्षण में देश में धर्म का प्रचार-प्रसार किया।

सन्यासी होकर अध्यात्म की यात्रा के साथ-साथ बारहवीं की शिक्षा प्राप्त कर सामाजिक जीवन में सक्रिय हो गयीं।

सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन

1987 में विश्व हिन्दू परिषद के संपर्क में आकर निरंजन ज्योति ने सक्रियता के साथ श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में पूरे
देशभर में प्रवास करते हुए जनजागरण कर अलख जगाया।

वनवासी-गिरिवासी व अभावग्रस्त लोगों के बीच भौतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए एकल विद्यालय, श्रीहरि सत्संग समिति की संरक्षिका के रूप में सम्पूर्ण भारत में प्रवास किया।दुर्गावाहिनी उत्तर प्रदेश की संरक्षिका तथा साध्वी शक्ति परिषद की केन्द्रीय पदाधिकारी तथा विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य के रूप में सक्रिय रहीं।

राजनितिक करियर – निरंजन ज्योति की जीवनी

इसे भी पढ़े – करतार सिंह दुग्गल की जीवनी – Kartar Singh Duggal Biography Hindi

Exit mobile version