Biography Hindi

निरंजन नाथ वांचू की जीवनी – Niranjan Nath Wanchoo Biography Hindi

निरंजन नाथ वांचू (English – Niranjan Nath Wanchoo) वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थे। इसके बाद में वे केरल और मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद पर रहे। 1934 में निरंजन नाथ वांचू ने ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में प्रवेश किया और बिहार में सब-कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। 1965 से 1970 तक ‘बोकारो स्टील लिमिटेड’ के तथा सन 1968 से 1972 तक ‘नेशनल प्रोडक्टिविटि कोंसिल’ के चेयरमेन रहे।

निरंजन नाथ वांचू की जीवनी – Niranjan Nath Wanchoo Biography Hindi

जन्म

निरंजन नाथ वांचू का जन्म 1 मई, 1910 को मध्य प्रदेश राज्य के सतना ज़िले में हुआ था।

शिक्षा

निरंजन नाथ वांचू ने लाहौर (अब पाकिस्तान में) के ‘गवर्नमेंट कॉलेज’ और ‘किंग्ज कॉलेज’, केम्ब्रिज से शिक्षा प्राप्त की थी। निरंजन नाथ वांचू कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे। वे अंग्रेज़ी तथा फ्रेंच के अतिरिक्त अनेक भारतीय भाषाओं के कुशल ज्ञाता थे।

करियर

इसके बाद निरंजन नाथ वांचू ने वर्ष 1934 में ‘इंडियन सिविल सर्विस’ (भारतीय प्रशासनिक सेवा) में प्रवेश किया और आई.ए.एस. बने। उनकी अध्ययन आदि में विशेष रुचि थी।  इसके बाद में वे भारत सरकार के वाणिज्य एवं खाद्यान्न विभाग में नियुक्त हुए।
सन 1948 में निरंजन नाथ वांचू आडीनिन्स फैक्टरियों के महानिदेशक बने। 1948 से 1957 तक सुरक्षा मंत्रालय मे संयुक्त सचिव तथा सुरक्षा उत्पादन में मुख्य नियंत्रक नियुक्त हुए। उन्होने ‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग’ के सदस्य रूप में भी निरंजन नाथ वांचू ने सेवाएँ दीं।
1948 से 1961 तक वे वित्त मंत्रालय में सचिव भी रहे थे। निरंजन नाथ वांचू ‘लोह इस्पात औद्योगिक विकास विभाग’ में सचिव के पद पर भी रहे। सन 1965 से 1970 तक ‘बोकारो स्टील लिमिटेड’ के तथा सन 1968 से 1972 तक ‘नेशनल प्रोडक्टिविटि कोंसिल’ के चेयरमेन रहे।

राज्यपाल

‘इंडस्ट्रियल कास्टम एण्ड प्राइसेस ब्यूरो’ के चेयरमेन के रूप में सेवाएँ देने के बाद निरंजन नाथ वांचू ने सन 1972 में अवकाश ग्रहण कर लिया। फिर वे 1 अप्रैल, 1973 से 10 अक्टूबर, 1977 तक केरल के तथा 14 अक्टूबर, 1977 से 16 अगस्त, 1978 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे।

मृत्यु

निरंजन नाथ वांचू की मृत्यु 20 अक्टूबर, 1982 को हुआ।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close